Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें ये 4 टोटके, रातों-रात शनिदेव की कृपा से बदल जायेगी किस्मत!

Shaniwar Ke Upay or Totke: हिंदू धर्म शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। कहते है, शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते है। शनिदेव के लिए शनिवार का दिन निश्चित किया गया है, जिस दिन उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यदि शनिदेव रुष्ट हो जाते है तो व्यक्ति को जीवन में कठिन परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। वहीं, शनिदेव की कृपा हो तो व्यक्ति का जीवन सफलताओं से भरा होता है। यदि आपकी कुंडली में शनि दोष या फिर शनि दशा चल रही है, तो आपको शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। चलिए जानते है-
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इस दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाकर पूजा-अर्चना करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते है और अपनी कृपा बरसाते है। इसके बाद धीरे-धीरे जीवन में सफलताएं मिलने लगती है।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन कुत्ते की सेवा करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन कुत्तों को भोजन कराएं और काले रंग के कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगाकर खिलाएं। इस उपाय को करने से शनि दोष दूर होता है और जीवन में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होने लगते है।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन घर में लोबान जलाना शुभ माना गया हैं। हर शनिवार घर में लोबान जलाने से घर की नेगेटिव ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही परिवार के लोगों का स्वास्थय भी अच्छा बना रहता है। आप चाहे तो शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर सरसों तेल के दीप जलाएं।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव की भी कृपा जातक पर बनी रहती है। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा या फिर सुंदरकांड का पाठ करना अच्छा माना गया है। शनि चालीसा का पाठ भी करें। ऐसा करने से कुंडली की साढ़ेसाती दूर होती है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS