Shaniwar ke Niyam: शनिवार को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 7 गलतियां, जीवनभर के लिए बना सकती है गरीब

हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि शनिदेव कर्म के आधार पर व्यक्ति को फल प्रदान करते है। यदि आपके जीवन में किसी भी तरह की परेशानी चल रही है, तो आपको शनिवार के दिन शन;

By :  Desk
Update:2024-05-24 22:08 IST
कर्मफलदाता शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार से बेहतर कोई दिन नहीं हो सकता है।Shaniwar ko Nahi Karne Vale Kaam
  • whatsapp icon

Shaniwar ke Niyam: सनातन धर्म में हफ्ते जा हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी लिस्ट में शनिवार का दिन है जोकि कर्मफलदाता शनिदेव को समर्पित माना गया है। इस दिन बजरंग बली हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। लेकिन कर्मफलदाता शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार से बेहतर कोई दिन नहीं हो सकता है। कहते है यदि शनिदेव की कृपा रहती है, तो जीवन में कोई भी परेशानियां आसपास नहीं भटकती है। 

हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि शनिदेव कर्म के आधार पर व्यक्ति को फल प्रदान करते है। यदि आपके जीवन में किसी भी तरह की परेशानी चल रही है, तो आपको शनिवार के दिन शनिदेव को तेल अर्पित करना चाहिए। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा भी करनी चाहिए। इसके अलावा शनिवार के दिन कुछ ऐसे काम भी है, जिन्हें करना गलत माना गया है। कहते है उन गलतियों को करने से शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ती है। चलिए जानते है उनके बारे में - 

शनिवार को नहीं करने चाहिए ये काम 
(Shaniwar ko Nahi Karne Vale Kaam)

  • - शनिवार के दिन भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन करना वर्जित है। ऐसा करने पर शनिदेव कुपित हो जाते हैं। 
  • - शनिवार को पूर्व, दक्षिण और ईशान दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से परेशानियां उत्पन्न होती है। 
  • - शनिवार के दिन किसी कमजोर व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप पाप के भागीदार बनते है। 
  • - शनिवार के दिन बाल और नाखुन काटना वर्जित होता है। ऐसा करने से जीवन में अशुभ परिणाम प्राप्त होते है। 
  • - शनिवार के दिन लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। लोहा शनि का धातु माना जाता है इसलिए वह कुपित हो सकते है। 
  • - शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदना वर्जित माना गया है। ऐसा करने से जीवन तमाम परेशानियों से भर जाता है। 
  • - शनिवार के दिन नमक खरीदना भी वर्जित माना गया है। ऐसा करने से घर के सदस्यों पर कर्ज चढ़ सकता है। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News