Grah Gochar Navratri 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस समय मां दुर्गा का पर्व नवरात्रि चल रहा है। इन्हीं बीच कई बड़े ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

ज्योतिषियों के अनुसार, अगले 5 दिनों में देव गुरु बृहस्पति, ग्रहों के राजकुमार बुध और धन, वैभव सुख-समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह भी अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इन तीनों ग्रहों के गोचर से 3 राशियों की जिंदगी बदल सकती है। तो आइए इस खबर में जानते हैं अगले 5 दिनों में कौन से ग्रह किस दिन अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं और किन-किन राशियों को लाभ होगा।

अगले 5 दिनों में इन ग्रहों की बदलेगी चाल

दृक पंचांग के अनुसार, कल यानी 9 अक्टूबर को देव गुरु बृहस्पति वक्री करने जा रहे हैं। गुरु का वक्री 9 अक्टूबर दिन बुधवार को दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर होगा। उसके बाद दो दिन बाद ग्रहों के राजकुमार बुध देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह का राशि परिवर्तन 10 अक्टूबर दिन गुरुवार को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर तुला राशि में गोचर होने वाला है।

साथ ही अगला गोचर 13 अक्टूबर को धन, वैभव, सुख-शांति, ऐश्वर्य और समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन 13 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 6 बजकर 08 मिनट पर वृश्चिक राशि में होगा। ऐसे में इन तीनों ग्रहों का प्रभाव तीन राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आने वाले 5 दिन बहुत ही शानदान रहने वाला है। गुरु बृहस्पति, बुध और शुक्र की कृपा से मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही जो लोग कारोबार कर रहे हैं, उनको लाभ ही लाभ होगा। माता दुर्गा की भी कृपा बनी रहेंगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेंगी। जो लोग शादीशुदा नहीं हैं उनके लिए बहुत जल्द रिश्तों की बातचीत चल सकती है। घर में किसी खास मेहमान की एंट्री हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा।

तुला राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वाले जातकों पर ग्रहों के राजकुमार बुध का आशीर्वाद बना रहेगा। ऐसे में तुला राशि वाले जातकों को कारोबार में जमकर लाभ होगा। कारोबार के संबंध में विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपको अत्यधिक लाभ होगा। जो लोग कुछ दिनों से बीमार हैं, उनकी सेहत में बहुत जल्द सुधार देखने  को मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह समय किसी वरदान जैसा हो सकता है, क्योंकि शुक्र देव की कृपा वृश्चिक राशि वाले जातकों को पर जबरदस्त रहने वाली है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको बहुत जल्द अच्छी नौकरी मिलने की खुशखबरी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता की ओर से धन का सहयोग भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि के सातवें दिन गुरु बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों का जीवन हो जाएगा खुशहाल

यह भी पढ़ें- नवरात्र में देव गुरु चलेंगे उलटी चाल, चमकाएंगे इन तीन राशियों के लोगों का भाग्य

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।