Lord Shiva Favorite Zodiac Signs: सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, घर में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति भी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन व्रत-उपासना करने से जीवन में आने वाली सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। बता दें कि कुछ राशियों को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों पर भगवान शिव ज्यादा मेहरबान रहते हैं।

इन राशियों पर भगवान शिव होते हैं मेहरबान

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों पर भगवान शिव अत्यंत मेहरबान रहते हैं, क्योंकि यह राशि महादेव की प्रिय राशियों में से एक है। मेष राशि वाले जातकों पर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है। भगवान शिव की कृपा से मेष राशि वाले लोगों के जीवन में आने वाले किसी भी समस्या का समाधान स्वयं भोलेनाथ करते हैं।

उपाय- मेष राशि वाले लोगों को सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है।

मकर राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि वाले लोग भगवान शिव को बहुत ज्यादा प्रिय है। इस राशि के लोगों पर भगवान शिव हमेशा कृपा बनाए रखते हैं, क्योंकि मकर राशि वाले लोगों के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना गया है। शनि देव भगवान शिव के परम भक्त भी हैं। इसके चलते, भगवान शिव को मकर राशि के लोग ज्यादा प्रिय हैं।

उपाय- सोमवार के दिन मकर राशि वाले लोग शिवलिंग पर जल और शमी के पत्ते अर्पित करें। साथ ही, शिव चालीसा का पाठ करें और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोग स्वभाव से काफी सच्चे होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की भलाई करने के बारे में सोचते रहते हैं। इसलिए कुंभ राशि भगवान शिव को प्रिय है। ज्योतिष शास्त्र में कुंभ राशि का स्वामी शनि देव हैं। इस कारण से भी भगवान शिव कुंभ राशि के लोगों पर मेहरबान रहते हैं।

उपाय- कुंभ राशि वाले लोगों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रुद्राभिषेक का पाठ करें और गन्ने के रस से अभिषेक करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति होती है।

यह भी पढ़ें- सर्वपितृ अमावस्या पर ग्रहों का महागोचर, इन 3 राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का असर

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।