Logo
साल 2024 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इस दौरान कुछ राशियों को बहुत ज्यादा सावधान रहना होगा।

Surya Grahan 2024 Date And Time In India: साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह ग्रहण वलयाकार होगा। ग्रहण की शुरुआत 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट से होगी और समाप्ति देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगी। ऐसे में ग्रहण का कुल समय 6 घंटे 4 मिनट तक की होगी।

वैज्ञानिकों के अनुसार, अर्जेंटीना, आर्कटिक, पेरू, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर और फिजी जैसे देशों में सूर्य ग्रहण का प्रभाव देखा जा सकता है। ग्रहण का असर भारत पर नहीं पड़ेगा, लेकिन सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मिथुन राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वाले लोगों के लिए साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण नई-नई परेशानियां ला सकता है। मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसलिए मिथुन राशि के लोगों को इस दौरान बहुत ज्यादा सतर्क रहना होगा। इस दौरान किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

कर्क राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कर्क राशि वाले लोगों के लिए कई मुश्किलें पैदा कर सकता है। लव लाइफ से लेकर करियर में परेशानियां आ सकती हैं। किसी भी कार्य को सावधानी से करना होगा। तभी आप इन सभी से बच पाएंगे। सड़क दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। ग्रहण की अवधि में किसी अपनों की सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

साल 2024 का अंतिम सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। जिस कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं वो कड़ी मेहनत के बाद भी असफल हो सकता है। कारोबारी और नौकरीपेशे वाले लोगों के जीवन में काफी परेशानियां आ सकती हैं। धन हानि का संकेत भी बन रहा है।

मीन राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2024 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण मीन राशि वाले लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकात है। करियर में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। लव लाइफ भी अस्त व्यस्त रहेगी। अचानक धन की हानि हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। कहीं भी पैसा सोच समझकर ही खर्च करें।

ग्रहण के प्रभाव से बचने के उपाय

वैदिक ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए आपको ग्रहण के दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें। उसके बाद ग्रहण की समाप्ति होने के बाद चना, गुड़, गेहूं और दाल समेत इन सभी चीजों का दान अवश्य करें। इन उपायों को करने से ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- पितृपक्ष में ग्रहों के राजकुमार और दैत्य गुरु करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशि के जातकों का शुरू होगा अच्छा टाइम

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487