Surya Grahan Date and Time 2024: इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर महीने में लगेगा। यह पित-पक्ष का समय होगा, जब आखिरी श्राद्ध यानी सर्व पितृ अमावस्या रहेगी। इसी साल 17 सितंबर से श्राद्ध भी शुरू हो रहे है और श्राद्ध का आखिरी दिन 'सर्व पितृ अमावस्या' होता है। इसके अगले दिन से ही नवरात्री शुरू हो जाएंगी। इस साल अमावस्या यानी 2 अक्टूबर बुधवार को सूर्य ग्रहण लगेगा। चलिए जानते है इस सूर्य ग्रहण के बारे में अधिक जानकारी। 

सूर्य ग्रहण के दिन चंद्रमा सूर्य और धरती के बीच से गुजरेगा। चंद्रमा सूर्य की डिस्क को पूरी तरह नहीं ढकेगा, इसी वजह से यह सूर्य ग्रहण 'रिंग ऑफ फायर' की तरह लगेगा। रात्रि के समय में सूर्य ग्रहण एक चमकती हुई रिंग की तरह दिखाई देगा। यही वजह है कि इसे 'रिंग ऑफ फायर' कहा जाता है। 

कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण? 
(Kab aur Kaha Dikhega Surya Grahan) 

02 अक्टूबर 2024, बुधवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी भारत के लोगों को प्रभावित नहीं करेगा। धार्मिक रूप से भी इस ग्रहण का भारत में कोई महत्त्व नहीं होगा। ऐसी स्थिति में आमतौर पर ग्रहण के सूतक काल अवधि में मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। सूतक काल न होने से सर्व पितृ अमावस्या का श्राद्धकर्म पूर्व की भांति विधिवत किया जा सकेगा। नासा के अनुसार यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं बल्कि साउथ अमेरिका, अंटार्कटिका. पैसेफिक, अटलांटिक ओसिएन, और नोर्थ अमेरिका में विज़िबल होगा। 

सूर्य ग्रहण समय
(Surya Grahan Time) 

  • आंशिक ग्रहण 15:42 यूटीसी पर होगा। 
  • वलयाकार ग्रहण 16:50 यूटीसी पर होगा। 
  • अधिकतम ग्रहण 18:45 यूटीसी पर होगा। 
  • वलयाकार ग्रहण 20:39 यूटीसी पर समाप्त होगा। 
  • आंशिक ग्रहण 21:47 यूटीसी पर समाप्त होगा।