Logo
Surya Guru Yuti Made Ardh Kendra Yog 2025 Lucky Horoscope : 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर सूर्य और गुरु एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे। इस स्थिति से अर्धकेंद्र राजयोग निर्मित होगा, जो चुनिंदा 3 राशि वालों के लिए लाभकारी होगा। चलिए जानते है-

Ardh Kendra Yog 2025: ज्योतिष के अनुसार सूर्यदेव ग्रहों के राजा कहे जाते है। जिस भी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह की मजबूत स्थिति होती है, वह अपने करियर में सफलता के नए आयाम अवश्य लिखता है। वहीं, यदि कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत हो तो जातक को जीवन में ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में यदि दोनों ग्रह एक साथ युति करें, तो विशेष लाभकारी योग निर्मित होते है। कुछ ऐसा ही होगा 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर। इस समय में सूर्य और गुरु एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे। इस स्थिति से अर्धकेंद्र राजयोग निर्मित होगा, जो चुनिंदा 3 राशि वालों के लिए लाभकारी होगा। चलिए जानते है- 

वृषभ राशिफल 2025 अर्ध केंद्र योग
(Taurus Horoscope 2025 Ardha Kendra Yoga)

अर्धकेंद्र राजयोग वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस योग के शुभ प्रभाव से आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। साथ ही जमीन-जायजाद के कानूनी मामलों में भी राहत मिलेगी। शुभ सूचनाएं प्राप्त हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगे छात्रों को सफलता मिलेगी। 

मिथुन राशिफल 2025 अर्ध केंद्र योग
(Mithun Horoscope 2025 Ardha Kendra Yoga)

मिथुन के नौकरीपेशा जातकों को अर्धकेंद्र राजयोग से प्रमोशन के योग बनेंगे। इंटरनेट से जुड़े कार्य करने वाले जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कारोबारी जातकों को कोई नई और बड़ी डील्स मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। 

वृश्चिक राशिफल 2025 अर्ध केंद्र योग
(Vrischik Horoscope 2025 Ardha Kendra Yoga)

वृश्चिक राशि के जाताकों के जीवन में सकारातमक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इन जातकों के जीवन में सफलता, सुख और समृद्धि के रस्ते खुलने लगेंगे। पार्टनरशिप में चल रहा व्यापार पहले से अधिक लाभ देने लगेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय निकलेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487