Logo
Surya Gochar 2024: दृक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव एक साल बाद अपने मित्र मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को अचानक धन लाभ हो सकता है। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Surya Gochar In Vrishchik Rashi 2024: ग्रहों का राजा सूर्य करीब 12 महीने बाद अपने मित्र मंगल की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में सूर्य देव को आत्मा, मान-सम्मान, आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और प्रशासनिक पद का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में सूर्य देव जब भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं, तो जातक को इन सभी सेक्टरों में विशेष प्रभाव पड़ता है।

दृक पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 11वें महीने यानी नवंबर माह में मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इनकों आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। वहीं, जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको नई नौकरी भी मिलने की संभावना है। तो आइए उन भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कर्क राशि

सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने से कर्क राशि वाले लोगों को लाभ ही लाभ होगा, क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि में पंचम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में कर्क राशि वाले लोगों को संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ संदेश मिल सकता है। कारोबार में कोई बड़ी डील्स भी मिल सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको किसी अच्छी कंपनी में नौकरी मिलने की संभावना है। कारोबारियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। उन्हें अचानक धन लाभ हो सकता है। सूर्य गोचर के दौरान आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों पर सूर्य देव अत्यंत प्रसन्न रहेंगे और शुभ फल की प्राप्ति भी कराएंगे, क्योंकि तुला राशि में सूर्य देव धन और वाणी के स्थान पर गोचर करने वाले हैं। ऐसे में तुला राशि वाले लोगों के मन में नए-नए विचार आएंगे। इन विचारों से आप बहुत ज्यादा लाभ उठाने की कोशिश करेंगे। आपकी वाणी में मधुरता आएगी, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। जो लोग निवेश किए हैं उनको डबल लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है, क्योंकि सूर्य देव कुंभ राशि वाले जातकों की कुडंली में कर्म भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में कुंभ राशि वाले लोगों को काम-कारोबार में अच्छी-खासी तरक्की देखने को मिलेगी। जो लोग कारोबार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको नए-नए मौके मिलेंगे।

कारोबार में विस्तार होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पिता के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। साथ ही पैतृक संपत्ति से धन का लाभ भी होगा। आपकी सोची हुई सारी योजनाएं पूरी होने की संभावना भी है।

यह भी पढ़ें- सर्वपितृ अमावस्या पर ग्रहों का महागोचर, इन 3 राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का असर

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487