1 October ka Ank Rashifal: आज 1 अक्टूबर 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (01/10/2024, 1+1+0+2+0+2+4=10) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 10 (1+0=1) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 1 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा। वहीं पर व्यापार से संबंधित चिंता मुक्त रहेंगे और आपके जीवन में आज अनोखे बदलाव आ सकते हैं। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बीतेगा। 
लकी नंबर: 35,      शुभ रंग:  चैती

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा साथ ही आज धन खर्च भी होने की संभावना है।
लकी नंबर: 68,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों के लिए मिला-जुला रहेगा। वहीं पर कुछ चीज ठीक रहेगी पर तनाव बना रहेगा, जिस कारण आप लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रख कर चलें। घर में कोई वरिष्ठ सदस्य है तो, उनके भी स्वास्थ्य का ध्यान रख कर चलें साथ ही आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आएगा। रिश्तो में सुधार जरूर रहेगा, मगर आपको भी सुधार लाने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 50,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलजुला रहेगा। आज के दिन किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है जिसकी वजह से आज के दिन आप काम पर कम ध्यान दे पाएंगे वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। आज कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
लकी नंबर: 25,        शुभ रंग:  हल्का लाल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों काफी हद तक बेहतर रहेगा वहीं पर स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां आज हल होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरूरत है। धन की चिंताएं भी समाप्त होगी, धन खर्च होने की संभावना है। परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। फालतू की बातों से बचकर के रहें, नहीं तो आपका मूड खराब हो सकता है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ दिक्कतों भरा हो सकता है। वहीं पर आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए भी चिंताजनक हो सकता है। धन अधिक खर्च होने के कारण धन से संबंधित भी परेशानियां आ सकती हैं। प्रेमी के साथ समय बिताने का समय अच्छा रहेगा। आज आप लोग अपने काम पर फोकस करने का प्रयास करें। 
लकी नंबर: 23,     शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। जिसकी वजह से आज आप प्रेमी के साथ कोई नया प्लान बना सकते हैं। आज आपको किसी तरह की चिंता नहीं सताएगी। आप आज अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। धन को लेकर चिंता नहीं रहेगी क्योंकि कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 11      शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कुछ चीज आपको कार्य करने में आपको असफल बना सकती है। आपका व्यवहार दूसरों से आज के दिन खराब हो सकता है, कोशिश करें कि अपना व्यवहार ठीक रखें। स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा। वहीं पर आज परिवार वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।
लकी नंबर: 10    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा वहीं पर आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ऊर्जावान रहेगा वहीं पर आज के दिन आप लोग पैसे कमाने में भी सफल रहेंगे। घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 99      शुभ रंग:  हल्का चैती