10 October ka Ank Rashifal: आज 10 अक्टूबर 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (10/10/2024, 1+0+1+0+2+0+2+4=10) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 10 (1+0=1) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 10 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। वहीं पर आज प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अगर कोई कार्य लंबे समय से नहीं हो रहा था तो, वह आज होने की संभावना है। वहीं पर आज स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी। तनाव लेने से बचें।  
लकी नंबर: 30,      शुभ रंग:  ग्रीन

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आज के दिन आप कार्य क्षेत्र में परचम लहराएंगे। वहीं पर आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा और आज घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेमी से साथ समय बीतेगा। वहीं पर धन की स्थिति भी पहले से सुधार में आएगी। 
लकी नंबर: 42,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का व्यापार में लाभकारी साबित होगा। आज के दिन कोई डील संभव है। कहीं से बड़ा धन आने की संभावना है। धन से संबंधित परेशानियों को समाप्त कर पाएंगे। जिसकी वजह से आज के दिन आपके घर संबंधित रिश्तो में भी मधुरता आएगी। स्वास्थ्य आप लोगों का बरकरार रहेगा। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 30,      शुभ रंग: ब्लैक

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। वहीं पर आज थोड़े कार्य आपके अधूरे छूटने की वजह से आपको तनाव हो सकता है। अपने वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मगर मानसिक तनाव हो सकता है। पारिवारिक सदस्य से नोक झोक की संभावना है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 28,        शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। लेकिन आपको कार्य क्षेत्र में भाग दौड़ हो सकती है। वहीं पर आज अपना कार्य भी पूरे कर पाएंगे, जिसकी वजह से आपका दिन अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य को लेकर खाने पीने का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में भी आज के दिन मधुरता रहेगी।
लकी नंबर: 55,      शुभ रंग:  ऑरेंज

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार करने की अगर सोच रहे हैं तो आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य को लेकर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। आज प्रेमी के साथ थोड़ा समय बिताएंगे। जिसकी वजह से आप काफी खुशी भरा दिन बिता पाएंगे। धन से संबंधित परेशानियां भी आज समाप्त होगी।
लकी नंबर: 70,     शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में अगर मेहनत कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा पर जाने वालों को लाभ मिलेगा। प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन बाहर का खाने पीने से बचें। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 24     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के मिला जुला रहेगा। लेकिन आपके कार्यों की तारीफ होगी। कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपके कार्य को लेकर खुशी देगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं पर किसी कार्य को लेकर आप असमंजस में फंस सकते हैं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 18    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। लेकिन आपको आज के दिन लड़ाई झगड़े से बचकर रहना होगा नहीं तो आपको हानि होगी। आज के दिन आप लोग अपने ऊपर भी थोड़ा ध्यान देने की कोशिश करें। आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
लकी नंबर: 40      शुभ रंग:  हल्का चैती