11 October ka Ank Rashifal: आज 11 अक्टूबर 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (11/10/2024, 1+1+1+0+2+0+2+4=11) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 11 (1+1=2) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शुक्रवार यानी 11 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रेमी आपसे नाराज नहीं होगा। उसे कहीं दूर घुमाने लेकर जाएं। वहीं पर आज कुछ कार्य पूरे हो सकते हैं। घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी
लकी नंबर: 22,      शुभ रंग:  ग्रीन

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। लेकिन आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। आज धन खर्च भी होने की संभावना है। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।  
लकी नंबर: 49,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। आज स्वास्थ्य को लेकर के जितना चिंताएं थी, उससे छुटकारा मिल सकता है। परिवार को लेकर खुशहाली रहेगी। व्यापार में तरक्की और मुनाफा दोनों की संभावना है। आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 50,      शुभ रंग: ब्लैक

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है। वहीं पर आज के दिन किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है। आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। परिवार के साथ आज कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 58,        शुभ रंग:  हल्का ब्लैक

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। वहीं पर आज के दिन आपका किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है। धन की चिंताएं भी समाप्त होगी। धन खर्च होने की संभावना है। आज के दिन फालतू की बात से बचकर रहें।
लकी नंबर: 60,      शुभ रंग:  ऑरेंज

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक मिला जुला रहेगा। कहीं से धन आपके पास वापस आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज का दिन आप लोगों का धन को लेकर के बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
लकी नंबर: 22,     शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा। जिसकी वजह से आपका दिन अच्छा जाएगा। आज का दिन आप अपनी फेवरेट व्यक्ति के साथ बिता सकते हैं। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 98    शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। आज आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकते हैं। वहीं पर आज किसी कार्य को लेकर के लापरवाही हो सकती है। आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें।
लकी नंबर: 15    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का उतार चढ़ाव भरा रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो सकती है। परिवार को लेकर चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। परिवार को थोड़ा समय दें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। 
लकी नंबर: 11      शुभ रंग:  हल्का चैती