Logo
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 11 सितंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

11 September ka Ank Rashifal: आज 11 सितंबर 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (11/09/2024, 1+1+9+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 11 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक खास रहेगा। वहीं पर आज आपके सभी कार्य बनेंगे और नौकरी से संबंधित अगर परेशानी थी, तो वह भी समाप्त होगी। वहीं पे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और रिश्तों से भी अनबन जो चल रही थी, वो खत्म होगी। साथ ही आज का दिन आपका धन से संबंधित मामलों में भी बेहतर होगा।
लकी नंबर: 12,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी अच्छा रहेगा। वहीं पर कुछ अधूरे कार्य पूरे होंगे, नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी। साथ ही आपकी प्रशंसा भी हो सकती है। स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा और अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं पर प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास भी करेंगे और इस समय पर धन की स्थिति भी आपकी अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 8,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा, जबकि नौकरी में कोई वरिष्ठ आपकी तारीफ कर सकता है। वहीं पर स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। अगर ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वहीं पर धन को लेकर के दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों में मधुरता रहेगी।
लकी नंबर: 50,      शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आपका मिला जुला रहेगा। जिसकी वजह से आप काम पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। वहीं पर आज व्यापार को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ऊर्जावान रहेंगे। आज के दिन कार्यों को लेकर के नई योजना बना सकते हैं। रिश्तों के मामले में भी समय अच्छा रहेगा। साथ ही आज का दिन आप लोगों के लिए धन से संबंधित चिंताओं को हल करेगा।
लकी नंबर: 45,        शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन भागा दौड़ी में बीत सकता है, जिसके कारण आप कुछ कार्य अधूरा छोड़ सकते हैं, परंतु कुछ कार्य पूरे भी करेंगे। वहीं पर कुछ नए कार्य आरंभ हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ऊर्जावान रहेंगे। धन से संबंधित परेशानियां हल होंगी। कुछ नई चीजों की खरीदारी हो सकती है।
लकी नंबर: 87,      शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हल होंगी और धन से संबंधित परेशानियां भी हल होंगी, परंतु किसी को धन देने की आवश्यकता नहीं है। आज का दिन व्यापार को लेकर के नई योजना बनाने का है, इसलिए नई योजना बनाने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ समय बिताएंगे।
लकी नंबर: 23,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर स्वास्थ्य को लेकर के अगर चिंता थी, तो वह समाप्त होगी। धन से संबंधित मामलों में भी आपको राहत मिलेगी। नौकरी में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, वरिष्ठ लोग आपकी निंदा कर सकती हैं। साथ ही आज अपने प्रेमी को समझने का प्रयास करें। अगर विवाहित हैं, तो आज विवाहित जीवन में अनबन हो सकती है।
लकी नंबर: 11       शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का मिला जुला रहेगा, कुछ चीजों को लेकर निराश हो सकते हैं। परंतु यह निराशा थोड़े ही समय की होगी। साथ ही आज रिश्तों में सुधार रहेगा। आज प्रेमी से वार्तालाप हो सकती है, मगर व्यापार में कोई धोखा भी दे सकता है। इसलिए आज के दिन सतर्क रहें। कोई भी गलत काम अगर कर रहे हैं तो, सतर्क हो जाएं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती है।
लकी नंबर: 25       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफ़ी हद तक अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे, कहीं पर घूमने फिरने जा सकते हैं। रिश्तेदारी में भी समय बिताने का प्रयास करेंगे। वहीं पर नौकरी में थोड़ा सा संघर्ष देखने को मिल सकता है, अगर व्यापार कर रहे हैं तो, व्यापार में भी थोड़ा संघर्ष हो सकता है। परंतु दिन आपका काफी हद तक अच्छा बीतेगा। आज धनखर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 25      शुभ रंग:  चैती

5379487