28 September ka Ank Rashifal: आज 28 सितंबर 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (28/09/2024, 2+8+9+2+0+2+4=27) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 27 (2+7=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शनिवार यानी 28 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप सगे संबंधियों के साथ समय बिता सकते हैं। अपने मित्रों से भी मुलाकात करेंगे। वहीं पर आज के दिन आप अधूरे काम भी निपट सकते हैं। आज आपको थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। धन अधिक खर्च हो सकता है। 
लकी नंबर: 25,      शुभ रंग:  कत्थई

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा होगा। वहीं पर आज के दिन आपको कुछ नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का आपके साथ सहयोग बना रहेगा। आज धन खर्च होने की भी संभावना है। परिवार व प्रेमी को ध्यान रखने की जरूरत है।
लकी नंबर: 18,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज घर में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। वहीं आज के दिन थोड़ा अपने ऊपर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। 
लकी नंबर: 15,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन आज कुछ जरूरी कार्य में फंस सकते हैं जिसकी वजह से आपको घूमने का समय नहीं मिलेगा। आप लोगों को इस समय पर कार्यक्षेत्र पर ही ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेमी को समय नहीं दे पाएंगे, जिसकी वजह से वह भी नाराज हो सकता है।
लकी नंबर: 45,        शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का भागदौड़ की वजह से व्यस्त रहेगा। धन अधिक खर्च होने की संभावना है। आज का दिन आप लोगों का अपनी संतान के साथ समय बिताने का दिन है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। समय का विशेष ध्यान दें। 
लकी नंबर: 15,      शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब रह सकता है, जिसकी वजह से आप  परेशान भी रह सकते हैं। धन अत्यधिक खर्च न करें। 
लकी नंबर: 75,     शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वहीं पर आज के दिन कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होने की संभावना है। धन को लेकर के बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन आपको मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। सिंगल लोगों की आज प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
लकी नंबर: 30      शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन लोगों के लिए काफी नई चीज उनके करियर को ग्रोथ देने के लिए आ सकती है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर के अनुकूल रहेगा और धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी परंतु आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास अवश्य करेंगे। लेकिन उनकी बात किसी वजह से आपको बुरी लग सकती है, जिस वजह से आपका मूड खराब हो सकता है।
लकी नंबर: 25    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज का दिन आपका अपने प्रेमी के साथ बीतेगा। वहीं पर जो लोग व्यापार करते हैं उनको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखे चलें। वहीं पर आज के दिन आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 20      शुभ रंग:  हल्का चैती