3 October ka Ank Rashifal: आज 3 अक्टूबर 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (03/10/2024, 3+1+0+2+0+2+4=12) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 12 (1+2=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 3 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अगर कोई कार्य लंबे समय से नहीं हो रहा था तो, वह आज होने की संभावना है। आज स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 30,      शुभ रंग:  ब्लैक

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज घर परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्य क्षेत्र के लिए आप काफी हद तक एक्टिव रहेंगे। आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा और धन की स्थिति में भी पहले से ज्यादा सुधार आएगा।
लकी नंबर: 38,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का व्यापार में लाभकारी साबित होगा। धन से संबंधित परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। अगर आपकी कोई बड़ी डील अभी तक रुकी हुई थी तो, वह आज होने की संभावना है। आज के दिन आप लोगों के जीवन में घर संबंधित रिश्तो में भी मधुरता आएगी। जिसकी वजह से आज आप काफी खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 6,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज थोड़े कार्य आपके अधूरे छूट सकते हैं, जिसकी वजह से तनाव रह सकता है। यात्रा करते समय नोक झोक हो सकती है। तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखिए। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 5,        शुभ रंग:  हल्का लाल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। कार्य क्षेत्र में भाग दौड़ लगी रहेगी। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए खाने पीने का ध्यान रखकर चलें। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दिन अच्छा जाएगा।
लकी नंबर: 47,      शुभ रंग:  ग्रीन

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर आपकी प्रेमी के बीच में कोई भी अनबन हो रही थी तो, वह दूर होगी। व्यापार करने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। आज स्वास्थ्य भी आप लोगों का अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ थोड़ा समय बिताएंगे। धन से संबंधित परेशानियां भी आज समाप्त होगी।
लकी नंबर: 27,     शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज के दिन खाने पीने का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में अगर मेहनत कर रहे हैं तो, उसका फल आज आपको मिल सकता है। धन खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यात्रा करने का प्रावधान बना सकते हैं। जिसकी वजह से आपका परिवार आज अच्छा महसूस करेगा।  
लकी नंबर: 17     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के मिला जुला रहेगा। वहीं पर आज आपके कार्य को लेकर कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपकी तारीफ करेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप मन लगा करके कामकाज करें और अपने कार्य को पूरा भी करें। घर परिवार में बच्चों के साथ समय बिताएंगे। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 10    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन कहीं से धन आने की संभावना भी है। लेकिन धन की स्थिति सामान्य रहेगी। वहीं पर आज का दिन भाग दौड़ में दिन कब बीत जाएगा, आपको पता नहीं चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। परिवार को लेकर तनाव में आ सकते हैं।
लकी नंबर: 20      शुभ रंग:  हल्का चैती