7 October ka Ank Rashifal: आज 7 अक्टूबर 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (07/10/2024, 7+1+0+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 7 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले लोग आज के दिन सक्सेस प्राप्त करेंगे। नौकरी में दिन अच्छा जाएगा। परिवार में आज के दिन कोई नया काम अचानक से आ सकता है। रिश्तो को लेकर आप टेंशन में रह सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें। धन की स्थिति भी आज के दिन आपकी अच्छी रहेगी। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 30,      शुभ रंग:  ग्रीन

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आज आप एन्ज्वॉय कर पाएंगे। कला से जुड़े लोगों को कुछ बड़ा लाभ मिल सकता है। आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर के अनुकूल रहेगा। जिसकी वजह से आज आपके धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। वहीं पर आज के दिन किसी वजह से आपका मूड खराब हो सकता है।
लकी नंबर: 60,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आपकी प्रशंसा होने की संभावना है। वहीं पर धन से संबंधित चीजे भी आज सही हो सकती हैं। धन को लेकर के बढ़ोतरी होगी। आज के दिन स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं पर आपको मानसिक तनाव से भी छुटकारा प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग बरावर बना रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो होने वाले प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। 
लकी नंबर: 6,      शुभ रंग: ब्लैक

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रह सकता है। व्यस्तता के चलते आपका कार्य प्रभावित हो सकता है। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी परंतु और आवश्यक धन खर्च न करें। प्रेमी के साथ ही घर परिवार वालों को भी समय देने का प्रयास करें। 
लकी नंबर: 5,        शुभ रंग:  हल्का ग्रीन

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का भागदौड़ की वजह से व्यस्त रहेगा। आज आप व्यस्तता के कारण अपने कुछ बड़े काम भी छोड़ सकते हैं। आज का दिन आप लोगों का अपनी संतान के साथ समय बिताने का समय है। प्रेमी के साथ आप कहीं यात्रा का प्लान बना सकते हैं। आज के दिन धन अधिक खर्च होने की संभावना भी है।
लकी नंबर: 47,      शुभ रंग:  ऑरेंज

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप लोगों को आज के दिन कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में समय कम देने के कारण कुछ लोग आपसे निराश भी हो सकते हैं। लेकिन आपको गंभीरता से काम लेना है। धन अधिक खर्च होने की संभावना भी है। 
लकी नंबर: 70,     शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको बड़ा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। अपने ऊपर भी थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य को लेकर टेंशन हो सकती है, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आज घर में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 17     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा होगा। वहीं पर आज कुछ नई योजनाओं के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का भी बढ़-चढ़कर आपके साथ सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 10    शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपको मानसिक तनाव से भी छुटकारा प्राप्त होगा। अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। वहीं पर आज के दिन आप अधूरे काम भी निपटा सकेंगे। दिन अच्छा गुजरेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। वहीं पर आज के दिन धन अधिक खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 20      शुभ रंग:  हल्का चैती