1 April ka Ank Rashifal: आज 1 अप्रैल 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (01/04/2024, 1+4+2+0+2+4=13) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 (1+3=4) है,  जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। 

यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के माध्यम से 1 से 9 तक का मूलांक सोमवार यानी 1 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा खास रहने वाला है। आज आप लोग ऊर्जावान रहेंगे। आज आप लोग अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। आज धन से संबंधित भी परेशानी हल होगी।
लकी नंबर:  35,      शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, अगर किसी भी तरह की स्वास्थ्य हानि अभी तक हो रही थी तो, आज उससे भी आपको छुटकारा मिल सकता है। आज आपके रिश्तों में भी मिठास आएगी। आज का दिन काफी हद तक धन को लेकर के अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 55,     शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी वालों को खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा, साथ ही आप अपने ऊपर ध्यान देने का प्रयास भी करेंगे। जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 70,      शुभ रंग: हरा

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज के दिन काफी चीजों को लेकर के चिंता में आ सकते हैं। आज आपको आसपास के लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी और घर में भी आपकी खुशहाल रहेगी। आज आपके घर के सदस्यों से आपको सपोर्ट भी मिलेगा। 
लकी नंबर:  70,        शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आज आप लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। घर परिवार का सपोर्ट मिलेगा, जिस वजह से आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर के आज थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। आज थोड़ी थकावट महसूस होगी, ज्यादा भागदौड़ करने की वजह से चिंता हो सकती है। आज आप अपनों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। आज पार्टनर भी आपके साथ रोमांटिक हो सकता है। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धन अनावश्यक खर्चा होगा।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आप लोगों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। आज के दिन आप किसी तीर्थ स्थान के या किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करके आएं, वहीं पर आज आप लोगों के रिश्तों में भी सुधार आएगा। अगर किसी से लंबे समय से अनबन चल रही थी, तो आज वह अनबन ठीक हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी होगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज कार्यक्षेत्र में कोई आपकी निंदा कर सकता है। इसलिए आसपास के लोगों से बच के रहें। किसी की बातों में आकर के आप कोई भी निर्णय ना लें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता हैं। आज आप लोगों को अपने रिश्तों पर भी ध्यान देने की आवश्यक्ता है। घर में किसी से बहस होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रख करके चलें। आज के दिन धन को जोड़ने का प्रयास करें।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  चॉकलेटी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत खास रहने वाला है। आज आप लोगों का रिश्ता भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को पहले से और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कुछ नई योजना बना सकते हैं। परिवार के सहयोग से चिंता दूर होगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल