Logo
अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 1 अगस्त को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

1 August ka Ank Rashifal: आज 1 अगस्त 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (1/07/2024, 1+8+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 1 अगस्त 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए खुशखबरी आ सकती है। नौकरी करने वालों के लिए भी कोई नया काम आ सकता है। वहीं पर रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अपना समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर रहेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे।
लकी नंबर:  26,      शुभ रंग:  मैटी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपके जीवन में कुछ चीजों को लेकर के परेशानी आ सकती हैं, परंतु घबराने की आवश्यकता नहीं है। परेशानियों को आज के दिन नजर अंदाज करने का ही प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर के लोग आपको समझने का प्रयास करेंगे। वहीं पर धन की स्थिति भी बेहतर रहेगी, इसीलिए छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज ही करें, तभी आपको फायदा होगा।
लकी नंबर: 25,     शुभ रंग:  हल्का सुनहरा

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के जितनी चिंताएं थी, उससे छुटकारा मिल सकता है। वहीं पर व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। साथ ही आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 68,      शुभ रंग: हल्का ऑरेंज

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहने वाला है। किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है, लेकिन आपको काम पर भी ध्यान देना है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। आज कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  1,        शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए बेहतर होगा। कामकाज में ध्यान लगेगा। व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। साथ ही आज के दिन आप लोग अपने बहन भाइयों के साथ समय बिताएंगे। वहीं पर आज धन से संबंधित चिंताएं हल होगी। धन आने की संभावना है। आज कर्ज भी उतार सकते हैं। अपने स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ऊर्जावान रहेंगे। 
लकी नंबर: 25,      शुभ रंग:  गोल्डन

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं, उन लोगों के लिए कुछ लाभ हो सकता है। वहीं पर छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आज खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें। बाहर का खाने से बचें। वहीं पर आज के दिन आप लोग कोई नया कार्य भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें और धन अनावश्यक खर्च न करें। 
लकी नंबर: 3,     शुभ रंग: पीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा, मगर शांति भरा होगा। जिसके कारण आपको किसी तरह की चिंता नहीं सताएगी। आज के दिन आप अपनी किताबों के साथ या किसी अन्य कार्य के साथ बिता सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन लगा रहेगा। साथ ही आज आप कोशिश भी करेंगे, कि आप आज अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा। 
लकी नंबर: 76       शुभ रंग:  हल्का बैंगनी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज स्वास्थ्य भी आपका पहले से ठीक रहेगा। कुछ चीजों को लेकर चिंताएं खत्म हो सकती हैं। खास तौर से धन को लेकर के चिंताएं खत्म होगी। व्यापार में भी आज कुछ नई खुशखबरी आ सकती है। आज आप अपने परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। मगर ज्यादा समय न बिताने के कारण थोड़ा सा मन में आपके संतुष्टि बनी रहेगी।
लकी नंबर:  32       शुभ रंग: नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आज भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो सकती है, जिसके कारण आप लोग थकावट का शिकार भी हो सकते हैं। वहीं पर आज कोशिश करें, कि अपने परिवार को थोड़ा समय दें और साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, परंतु घर में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 64       शुभ रंग:  क्रीम

5379487