Aaj 10 August ka Ank Rashifal: मूलांक 4 वालों को मिलेगा मनचाहा लाभ, यहां पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे

10 August ka Ank Rashifal: आज 10 अगस्त 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (10/08/2024, 1+0+8+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनिदेव हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।
यहां जानें शनिवार यानी 10 अगस्त 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं पर व्यापार या नौकरी में भी कुछ खुशखबरी आ सकती है। साथ ही स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज कोशिश करें कि धन अनावश्यक खर्च न करें, नहीं तो आने वाले समय में धन से संबंधित परेशानी आ सकती है।
लकी नंबर: 76, शुभ रंग: हरा
मूलांक 2 (MULANK 2)
आज जो लोग कपड़े से जुड़ा काम करते हैं, उनके लिए कुछ नए काम आने की संभावना है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी करने वालों को थोड़ा ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु अपने आप से ही आप संतुष्ट रहेंगे। इसके चलते आपको मानसिक तनाव महसूस होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आज खर्च कम होंगे। प्रेमी का साथ बना रहेगा।
लकी नंबर: 54, शुभ रंग: हल्का लाल
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के जितनी चिंताएं थी, उससे छुटकारा मिल सकता है। वहीं पर व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। साथ ही आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 21, शुभ रंग: हल्का पर्पल
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो काम अभी तक नहीं हो रहे थे, वह भी आज अचानक से होने लगेंगे। वहीं पर आज के दिन आप लोग अपने आप को सफल भी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का साथ रहेगा। परिवार में किसी नए में मेहमान की खुशखबरी भी सुनाई दे सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 67, शुभ रंग: हल्का सफेद
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर नए काम भी होंगे और आज आपको थोड़ा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। पाचन से संबंधित स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज घूमने फिरने जा सकते हैं। लेकिन बाहर का खाने पीने से बचें। वहीं पर आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से रुका हुआ धन आपके पास आएगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: चैती
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं। उन लोगों के लिए कुछ लाभ हो सकता है। वहीं पर छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आज खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें। बाहर का खाने से बचें। वहीं पर आज के दिन आप लोग कोई नया कार्य भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें और धन अनावश्यक खर्च न करें।
लकी नंबर: 87, शुभ रंग: लाल
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। मगर शांति भरा होगा, जिसके कारण आपको किसी तरह की चिंता नहीं सताएगी। आज का दिन आप अपनी किताबों के साथ या किसी अन्य कार्य के साथ बिता सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन लगा रहेगा। साथ ही आज आप कोशिश भी करेंगे कि आप आज अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 33 शुभ रंग: हल्का क्रीम
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। आज किसी कार्य को लेकर के लापरवाही हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। वहीं पर किसी तरह की चिंता आपको सता रही है तो, उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। वहीं पर आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें। आज आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन भी हल्का होगा।
लकी नंबर: 65 शुभ रंग: पर्पल
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आज भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो सकती है, जिसके कारण आप लोग थकावट का शिकार भी हो सकते हैं। वहीं पर आज कोशिश करें कि अपने परिवार को थोड़ा समय दें और साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। परंतु घर में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 88 शुभ रंग: चैती
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS