11 June ka Ank Rashifal: आज 11 जून 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (11/06/2024, 1+1+6+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 11 जून 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर कार्य क्षेत्र में मेहनत का फल आपको मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज अपना थोड़ा समय प्रेमी को भी देंगे, जिसके कारण आपका प्रेमी भी आपसे खुश रहेगा। साथ ही धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ अधूरे कार्य भी निपट सकते हैं। आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। वहीं पर धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन किसी अजनबी का साथ मिलने की संभावना है। दिन अच्छा बीतेगा। करियर को लेकर टेंशन हो सकती है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग व्यापार कर रहे हैं। उन लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहने की संभावना है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ घूमने का समय नहीं मिलेगा। इसलिए आज फोन पर ही बात करके काम चलाएं। धन की स्थिति अच्छी होगी। धन आने की संभावना भी बनेगी 
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज के दिन आप लोगों को अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। कोशिश करें कि अपने पार्टनर के साथ कोई छोटी-मोटी यात्रा पर अवश्य जाएं। आज के दिन आप लोगों का धन भी खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का आज के दिन ध्यान रखें। आज परिवार में किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धोखाधड़ी और चोरी से बचें।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ समय जरूर बिताएंगे। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आने वाले समय में भारी धन की प्राप्ति होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का मिला जुला रहेगा। वहीं पर आज आप कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज के दिन अपने कार्य को अधिक से अधिक समाप्त करने की कोशिश करें। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपके प्रेमी की तरफ से मिल सकती है। जिसकी वजह से आप लोगों के मन में खुशी का माहौल रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   45       शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक व्यस्त रहेगा। आज आप काम में व्यस्त रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज अपने परिवार के बड़े सदस्यों के पास अवश्य बैठें। कोई सलाह अगर आप बहुत लंबे समय से लेना चाह रहे थे, तो उनसे सलाह मशवरा आज के दिन जरूर करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल