Aaj 13 August ka Ank Rashifal: इन 2 मूलांक वालों की धन की समस्या होगी दूर, यहां पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे

13 August ka Ank Rashifal: आज 13 अगस्त 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (13/08/2024, 1+3+8+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=2) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।
यहां जानें मंगलवार यानी 13 अगस्त 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आज के दिन आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो सकती है, जिसके कारण आप लोग थकावट का शिकार भी हो सकते हैं। वहीं पर आज के दिन आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चलें, नहीं तो हानि मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हरा
मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। वहीं पर आज के दिन आपको जल्दबाजी से बचना होगा, नहीं तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें। हालांकि धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 34, शुभ रंग: हल्का लाल
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। परिवार से साथ यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा। दिन आपका शांति भरा गुजरेगा, जिसके कारण आपको किसी तरह की चिंता नहीं सताएगी। आज का दिन आप अपनी किताबों के साथ बिताने का प्रयास करेंगे। वहीं पर आप आज अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। वहीं पर आज का दिन आप लोगों का धन को लेकर भी बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 76, शुभ रंग: हल्का पर्पल
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन परिवार भी आपसे खुशी रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा। वहीं पर छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें। वहीं पर आज के दिन आप लोग कोई नया कार्य कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें और धन अनावश्यक खर्च न करें।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग: हल्का सफेद
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों काफी हद तक बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन आपकी धन की चिंताएं भी समाप्त होगी। धन खर्च होने की संभावना है, परंतु धन वापस भी आपके पास आएगा। आज आप परिवार के साथ यात्रआ का प्लान बना सकते हैं।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग: चैती
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। फिर भी आप किसी चीज को लेकर के चिंता में रह सकते हैं। परिवार को समय देंने का भी प्रयास करें। आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। प्रेमी के साथ आज कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। वहीं पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 45, शुभ रंग: लाल
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन विदेश यात्रा पर जाने के लिए आप सोच सकते हैं। वहीं पर आज स्वास्थ्य को लेकर के जितना चिंताएं थी, उससे छुटकारा मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा। लेकिन घर वालों के साथ भी समय देने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 66 शुभ रंग: हल्का क्रीम
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। लेकिन कोई भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। शत्रु एक्टिव रह सकते हैं। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 22 शुभ रंग: पर्पल
मूलांक 9 (MULANK 9)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों के लिए खुशखबरी आ सकती है। परिवार भी साथ देगा। कोई नया प्लान क्रिएट कर सकते हैं। नौकरी करने वालों के रिश्ते में सुधार होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाइफ पार्टनर के साथ अपना समय बिता सकते हैं। धन को लेकर चिंता छोंड़ दें।
लकी नंबर: 88 शुभ रंग: चैती
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS