Logo
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 14 अगस्त को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

14 August ka Ank Rashifal: आज 14 अगस्त 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (14/08/2024, 1+4+8+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 14 अगस्त 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज का दिन परिवार में खुशियां लेकर आएगा, लेकिन भाग दौड़ बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही आज के दिन आप लोग अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की कोशिश करें। जिससे आपको धनलाभ भी हो सके।
लकी नंबर:  44,      शुभ रंग:  हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन कार्य क्षेत्र को लेकर के मिला जुला रहेगा। कामकाज को लेकर परेशान हो सकते हैं। वरिष्ठ व्यक्ति आपकी तारीफ करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं पर आज किसी समस्या में फंस सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि हर एक चीज को सही तरह से सही दृष्टि से देखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  हल्का लाल

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र को लेकर परेशान रह सकते हैं। मेहनत का फल मिलेगा। वहीं पर आज के दिन आप लोग कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। जिससे आपका दिन अच्छा गुजरेगा। वहीं पर स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खाने पीने का ध्यान रखें। धन खर्च होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 66,      शुभ रंग: हल्का पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। लेकिन आज आप कोई भी कार्य जल्दबाजी में करने से बचें। व्यापार करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। वहीं पर आज स्वास्थ्य भी आप लोगों का अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप जवान महसूस करेंगे। साथ ही आज प्रेमी के साथ थोड़ा समय बिताएंगे। वहीं पर आज के दिन धन से संबंधित परेशानियां भी आज समाप्त होगी
लकी नंबर: 88,        शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। लेकिन आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में भाग दौड़ लगी रहेगी। जिसकी वजह से आप अपना कार्य अधूरे रख सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी कमजोरी महसूस होगी, लेकिन बाहर का खाने-पीने से बचें। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज धन से संबंधित चीजों को लेकर के तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 67,      शुभ रंग:  चैती

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। जल्दबाजी में कार्य करने से आपको तनाव रह सकता है। लेकिन आपको तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। वहीं पर आज के दिन आप स्वास्थ्य को लेकर अच्छा महसूस करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 55,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का व्यापार में लाभकारी साबित होगा। फिर भी धन को लेकर चिंता बनी रहेगी। वहीं पर आज के दिन आप लोगों के जीवन में घर संबंधित रिश्तो में भी मधुरता आएगी। परिवार को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य आप लोगों का बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 33       शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र के लिए आप काफी हद तक परफेक्ट रहेंगे। वहीं पर सारे काम निपटाने की कोशिश भी करेंगे। देखा जाए तो आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा और आज घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। वहीं पर धन की स्थिति भी पहले से सुधार में आएगी।
लकी नंबर:  22       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कोई भी कार्य अगर लंबे समय से नहीं हो रहा था तो, वह आज होने की संभावना है। वहीं पर आज स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी। परंतु ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। वहीं पर आज के दिन प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
लकी नंबर: 88      शुभ रंग:  चैती

5379487