15 March ka Ank Rashifal: आज 15 मार्च 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (15/03/2024, 1+5+3+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है,  जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक को भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के माध्यम से यहां जानिए 1 से 9 तक का मूलांक शुक्रवार यानी 15 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आपका बेहद ही खास रहने वाला है। आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। आज अपने परिवार वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने परिवार वालों के ऊपर धन भी खर्चा करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे। जिस वजह से आपका दिल भी खुश रहेगा। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। परंतु धन खर्च अधिक हो सकता है।
लकी नंबर:  25,      शुभ रंग: हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। यदि आप व्यापार कर रहे हैं, तो आज आपके व्यापार में कोई खुशखबरी आ सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से बचकर रहें। परिवार में किसी सदस्य जो अविवाहित हो उसके विवाह की बात चल सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आ सकता है।
लकी नंबर: 87,     शुभ रंग:  पीला

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज काफी सारे कार्य आपके पूरे होंगे। आज किसी चीज को लेकर के अगर परेशानी में थे, तो वह परेशानी समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। खाने पीने पर ध्यान रखें और अपने डाइजेस्टिव सिस्टम का ध्यान रखकर के चलें। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु किसी को धन उधार ना दे। 
लकी नंबर: 50,      शुभ रंग: ब्लू

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। नौकरी में यदि है तो नौकरी में अचानक से किसी कार्य की सफल होने की खुशखबरी मिल सकती है। आज आप स्वास्थ्य को भी लेकर के सुधार महसूस करेंगे। जीवन साथी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे, परंतु किसी बात पर अचानक से लड़ाई हो सकती है। इसलिए थोड़ा ध्यान रखकर के चलें। अपने जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  39,        शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आपका बेहद ही खास रहेगा। जो लोग ज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं। उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी हो सकती है। आज का दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि काफी लंबे समय से स्वास्थ्य अगर खराब चल रहा था, तो अब बेहतर होगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। आज आप अपने प्रेमी पर धन भी खर्च कर सकते हैं। इसलिए अधिक खर्च से बचकर के रहे।
लकी नंबर:  72,      शुभ रंग:  हल्का लाल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक परेशानी में जा सकता है। क्योंकि आज आपके आसपास का कोई व्यक्ति आपके निंदा कर सकता है। जिस वजह से आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य आज आपका अच्छा रहेगा। किसी चीज को लेकर के परेशानी नहीं रहेगी, परंतु मानसिक तनाव होगा। आज आपको अपने परिवार को समय देना जरूरी है। इसलिए कोशिश करें, कि अपने परिवार को समय दें। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  37,     शुभ रंग: पीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज किसी भी चीज को लेकर के चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आज किसी कार्य को यदि आप करना चाह रहे हैं, तो वह भी कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। अपनी संतान को भी समय देने का प्रयास करेंगे। धन कि स्थिति अच्छी रहेगी ।
लकी नंबर: 22       शुभ रंग: हल्का नीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा जाएगा। आज आप घूमने फिरने में समय व्यर्थ करेंगे। आज कार्य पर ध्यान देना ज्यादा आवश्यक रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखना होगा, जिसके कारण आपकी जो सेहत है उस पर असर ना पड़े। आज आपको धन की स्थिति से भी थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। क्योंकि धन या तो खर्च हो सकता है यह आपके पास से चोरी हो सकता है। अगर कहीं आप यात्रा कर रहे हैं, तो चोरी चकारी से बचकर के रहें।
लकी नंबर:   25       शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 9 (MULANK 9)
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज कहीं घूमने फिरने का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऊर्जावान रहेंगे। जिस वजह से आपके सारे अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप अपने लिए बाजार से कुछ नया सामान लेकर के आ सकते हैं। धन अपने ऊपर ही खर्च करेंगे। इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। आने वाले समय में धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 64        शुभ रंग: कत्थई