18 January ka Ank Rashifal: आज 18 जनवरी 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (18/01/2024, 1+8+1+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है,  जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि ग्रह हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक गुरुवार यानी 18 जनवरी 2024 का अंक राशिफल।
 
मूलांक 1 (MULANK 1)
मूलांक 1 वाले जातकों को आज अपने कार्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। अनजान व्यक्ति से तो खास तौर से सावधान रहें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आप लोगों को रिश्तेदारी में और अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप छोटी-छोटी बातों पर आज क्रोधित हो सकते हैं। जिस वजह से आज आप किसी से बहस कर सकते हैं। धन की स्थिति आपकी आज सामान्य रहेगी। इसलिए अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर:  4,      शुभ रंग: चाकलेटी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य भी पूरे होंगे। अगर कोई अधूरा कार्य अभी तक नहीं हो रहा था और काफी लंबा समय पहले से ही हो चुका था। अब आपके कार्य होने शुरू हो जाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परंतु खांसी, जुखाम, सर्दी की शिकायत अभी भी आपको बनी रहेगी। इसके अलावा आज आपके रिश्तों में भी सुधार और मधुरता रहेगी। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आने की संभावना आने वाले समय में बनेगी।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  बैंगनी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप कुछ नया कार्य आरंभ करने की सोच सकते हैं, या कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज अपनी प्रेमी के साथ समय आप जरूर बिताएंगे। जिसकी वजह से आपके और आपके प्रेमी के बीच में अगर किसी भी प्रकार की अनबन हो रही थी तो वह समाप्त हो जाएगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन से संबंधित सारी परेशानियां दूर होने की संभावना है।
लकी नंबर:  9,      शुभ रंग: आसमानी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है, जिस वजह से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर होगा। अगर किसी भी समय आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानी आ रही थी, तो वह ठीक हो जाएगी। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। धन खर्च होने की तो आवश्यकता है, परंतु धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर:  44,        शुभ रंग: लाल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करने को सोच सकते हैं। जो कार्य अभी तक नहीं हो पा रहे थे, वह भी पूरे होंगे। जिस वजह से आपके मन में प्रशंसा आएगी। स्वास्थ्य आप लोगों का मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज परिवार वालों के साथ मेल मिलाप कर सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं। उन लोगों के लिए भी दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। आज धन की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग: सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि मेहनत नहीं करेंगे तो कार्य में असफल रह सकते हैं। आज आप स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। क्योंकि आज आप आलस की शिकार रहेंगे। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घर में बैठकर दिन का आनंद उठाने के लिए सोचेंगे। जिस वजह से आज आप छुट्टी ले सकते हैं। अपने कार्य से या फिर अपने कार्य को अधूरा छोड़ सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार वालों के साथ अच्छा रहेगा, परंतु आज धन खर्च भी होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  7,     शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का विचार अवश्य करें। आज के दिन धन खर्च होने की संभावना है। परिवार के समय जरूर बिताएं। 
लकी नंबर: 55       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी। यदि कार्य क्षेत्र में आप कार्य कर रहे हैं, तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, या तो आप अकेले जा सकते हैं। या आप किसी व्यक्ति के साथ, अपने लाइफ पार्टनर के साथ जा सकते हैं। जिसकी वजह से आज के दिन का आप आनंद लेंगे। धन खर्च होने की संभावना है, परंतु कहीं से धन आने की भी संभावना है। धन से जुड़ी हुई सारी परेशानियां समाप्त होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 8       शुभ रंग:  पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, मगर आज भाग दौड़ बनी रहेगी। जिसकी वजह से आपके कार्य शायद अधूरे छूट जाए। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आज घर में कोई नया कार्य निकलकर आ सकता है। जिस वजह से ज्यादा से ज्यादा समय आज आप घर पर बिताएंगे। आज धन की स्थिति आप लोगों की सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 21        शुभ रंग: चैती