18 March ka Ank Rashifal: आज 18 मार्च 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (18/03/2024, 1+8+3+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=2) है,  जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक को भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के माध्यम से यहां जानिए 1 से 9 तक का मूलांक सोमवार यानी 18 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत खास रहने वाला है। जो लोग किसी भी तरह से सरकारी नौकरी में या डिफेंस में जुड़े हुए हैं। उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप लोगों का रिश्ता भी अच्छा रहेगा। अगर आप लोग विवाहित हैं, तो आप लोग आज खुशहाली भरा जीवन महसूस करेंगे।। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को पहले से और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कुछ नया योजना बना सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आने वाले समय में धन की प्राप्ति भी होगी।
लकी नंबर:  80,      शुभ रंग: चैती

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज कार्यक्षेत्र में कोई आपकी निंदा कर सकता है, इसलिए आसपास के लोगों से बच के रहें। किसी की बातों में आकर आप निर्णय ना लें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता हैं। स्वास्थ्य को लेकर के सावधान रहने की आवश्यकता है। पेट से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आप लोगों को अपने रिश्तों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। घर में किसी से बहस होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रख करके चलें। आज धन की स्थिति मगर अच्छी रहेगी। इसलिए धन को जोड़ने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 28,     शुभ रंग:  पीला

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग नौकरी यदि करते हैं, तो अपने बॉस से तारीफ पा सकते हैं। आज आप परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे। दिनभर ऊर्जावान बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ माता को गुड़ खिलाएं। धन की स्थिति अच्छी होगी।
लकी नंबर: 43,      शुभ रंग: ब्लू

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। आज कोई नया काम भी आपको मिल सकता है, जिस वजह से आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मगर जिन लोगों को नेत्र से संबंधित परेशानी है। उन लोगों को थोड़ा अपनी आंखों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज घर में कोई व्यक्ति आपको उपहार दे सकता है। आज आपकी धन की स्थिति भी बेहतर होगी। आने वाले समय में और भी ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे।
लकी नंबर:  90,        शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। जो छात्र किसी भी तरह के रिजल्ट की तैयारी कर रहे हैं। उन लोगों के लिए खुशखबरी हो सकती है। आज आप लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। लंबे समय से अगर सर से संबंधित परेशानी चल रही थी, तो वह समाप्त होगी। घर परिवार का सपोर्ट रहेगा। जिस वजह से आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  28,      शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन काफी चीजों को लेकर के बेहतर रहेगा। मगर कुछ कार्य अधूरे भी रह सकते हैं। आपको अपने कार्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देने की आवश्यकता है। अचानक से मानसिक तनाव हो सकता है। घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आप बेहतर महसूस करेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  74,     शुभ रंग: चैती

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए कोशिश कर रहे थे। उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा, साथ ही आप अपने ऊपर ध्यान देने का प्रयास भी करेंगे। जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे, वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 67       शुभ रंग: हल्का सफेद

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। किसी कार्य को लेकर के चिंताएं हो सकती हैं, मगर शाम के बाद वह चिंताएं भी हल हो जाएगी। आज आप लोगों का स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। यदि किसी तरह की परेशानी आ रही थी। वह भी समाप्त होगी। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। कोई व्यक्ति अगर घर का सदस्य विदेश गया हुआ था, तो बाहर से आ सकता है। परिवार भी आज के दिन आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:   20       शुभ रंग:  हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा खास रहने वाला है। आज आप लोग ऊर्जावान रहेंगे। आज आप अपने सारे कार्य पूरे भी कर पाएंगे। जिस वजह से आपके मन में अपने कार्य को लेकर के गर्व महसूस होगा, वहीं पर आज आप लोग अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। आज के दिन आप परिवार को कहीं घुमाने ले जाएंगे। आज धन से संबंधित भी परेशानी हल होगी।
लकी नंबर: 44        शुभ रंग: हल्का नीला