2 february ka Ank Rashifal: आज 2 फरवरी 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (02/02/2024, 2+2+2+0+2+4=12) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 12 (1+2=3) है,  जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक शुक्रवार यानी 2 फरवरी 2024 का अंक राशिफल।
 
मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आपका थोड़ा सा कार्य क्षेत्र में मिला-जुला रहेगा। आज आपको काफी हद तक मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्य में ज्यादा से ज्यादा ध्यान लगा कर चलें। स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं समाप्त होंगी। आज आपका घर परिवार में भी मन लगेगा। आज अपने पार्टनर को समय देने का समय अच्छा है। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में मेहनत करने का फल भी प्राप्त होगा। जो लोग सरकारी नौकरी में जुड़े हैं। उन लोगों के लिए कोई खास खुशखबरी हो सकती है। आज स्वास्थ्य भी आपका पहले से अच्छा रहेगा। आज अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ मौसम का आनंद उठा सकते हैं। आज आप अपने धन की स्थिति को सुधारने का प्रयास भी करेंगे। जिस वजह से धन लाभ जरूर होगा।
लकी नंबर: 44,     शुभ रंग:   हरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग खासतौर से व्यापार कर रहे हैं। जिन लोगों का मिठाइयों का व्यापार या खाने पीने का व्यापार है। उन लोगों के लिए आज का दिन बेहद ही खास रह सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज घर परिवार में किसी कार्य को लेकर के कोई योजना बनाई जा सकती है। जिस वजह से आप घर परिवार में देने का ध्यान प्रयास करेंगे। आज आप लोगों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा या ऐसी कोई योजना बना सकते हैं। जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति में आने वाले समय में सुधार आएगा।
लकी नंबर:  21,      शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज आपका दिन काफी हद तक मिला-जुला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको आज मेहनत करने की आवश्यकता है। आज थोड़ा मौसमी बदलाव की वजह से अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। आज आपके परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। जिस वजह से परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। आज आपको किसी कार्य में अपने जीवनसाथी का सहयोग भी प्राप्त होगा। आज धन की स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  44,        शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में आपका काफी हद तक अच्छा जाएगा और आप कोशिश करेंगे कि मन लगाकर काम करें। आज अधूरे कार्य आपके पूरे हो जाएंगे। जिस वजह से आप अपने आप को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आज के दिन आपके स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। क्योंकि आज आप ज्यादा काम करने की वजह से थकान महसूस कर सकते हैं। परिवार में आज समारोह का माहौल रहेगा। आज आप अपने रिश्तेदारों से अपने दोस्तों से मिल सकते हैं। आज आप जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद भी उत्पन्न कर सकते हैं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि धन से संबंधित परेशानियां हल होगी।
लकी नंबर:  4,      शुभ रंग:   गुलााबी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। किसी कार्य को लेकर के अगर आप परेशान थे, तो वह कार्य भी पूरे होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है। आज सर्दी खांसी जुकाम होने की संभावना है। आज अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताने का प्रयास अवश्य करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कार्य में अपना धन भी अधिक से अधिक खर्च कर सकते हैं।
लकी नंबर:  6,     शुभ रंग: पीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। किसी कार्य को लेकर के चिंतित थे, तो चिंताएं समाप्त होगी। आज आप अपने आप को एकांत में रखना ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परंतु अकेले रहकर आप इंजॉय करना ज्यादा पसंद करेंगे। इसलिए आज आप अपने ऊपर धन खर्च कर सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 1       शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज आप कार्यक्षेत्र में किसी चीज को लेकर के चिंतित हो सकते हैं, हो सकता है आज आपके कार्य सभी पूरे न हो पाएंगी। जिस वजह से आज आपके मन में किसी बात को लेकर के चिंता बनी रह सकती है, परंतु चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। चीज पहले से बेहतर हो जाएगी। आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप अपने प्रेमी के साथ आराम से बैठ कर कोई भी अगर पहले विवाद हुआ था, तो वह विवाद सुलझा सकते हैं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। 
लकी नंबर: 7       शुभ रंग:  चैती

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा कार्यक्षेत्र में यदि किसी भी तरह की परेशानी थी तो वह समाप्त होगी आज आप अपने आप को ऊर्जावान भी महसूस करेंगे वहीं पर कोई कार्य घर अधूरा छूट रहा था तो आपको वह कार्य संपन्न करने का भी समय मिलेगा जिसकी वजह से आप ज्यादा से ज्यादा समय अपने कार्य को ही देंगे परिवार को समय नहीं दे पाएंगे कोशिश करें अपने परिवार को समय दिन धन की स्थिति अच्छी रहेगी परंतु धन खर्च भी अवश्य होगा।
लकी नंबर: 5        शुभ रंग: सुनहरा