21 June ka Ank Rashifal: आज 21 जून 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (21/06/2024, 2+1+6+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शुक्रवार यानी 21 जून 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा खास रहने वाला है। आज आप लोग अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। आज धन से संबंधित भी परेशानी हल होगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा जाएगा। स्वास्थ्य से संबंधित चिंताएं भी समाप्त होगी। आज के दिन मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। आज अपने घर के सदस्यों के साथ समय भी बिताएंगे। कार्य क्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन काफी चीजों को लेकर के बेहतर रहेगा। आपको अपने कार्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं दिन में अचानक से मानसिक तनाव हो सकता है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आप लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार का सपोर्ट रहेगा। जिस वजह से आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज घर में कोई व्यक्ति आपको उपहार दे सकता है। वहीं पर आज आपकी धन की स्थिति भी बेहतर होगी और आने वाले समय में और भी ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग यदि नौकरी करते हैं, तो अपने बॉस से तारीफ पा सकते हैं। किसी तीर्थ स्थान के या किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आज आप लोगों के रिश्तों में भी सुधार आएगा। धन की स्थिति अच्छी होगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपके कार्य सारे संपन्न भी होंगे। आज किसी नए कार्य में भी आप जा सकते हैं। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:   55       शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में सावधानी से कार्य करें, तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन आपका काफी व्यस्त रहने वाला है। जिसके कारण परिवार को समय कम दे पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, ऊर्जावान रहेंगे। धन खर्च करने से आपको हानि हो सकती है।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल