22 february ka Ank Rashifal: आज 22 फरवरी 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (22/02/2024, 2+2+2+2+0+2+4=14) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 (1+4=5) है,  जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक गुरुवार यानी 22 फरवरी 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन आपको अपने कार्य पर ज्यादा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन थोड़ा सा ध्यान रखने की आवश्यक्ता है। आज के दिन आपको सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। आप लोगों को रिश्तेदारी में और अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि आज आप छोटी-छोटी बातों पर भी क्रोधित हो सकते हैं, जिस वजह से आज आप किसी से बहस कर सकते हैं। निवेश करने का प्लान बना सकते हैं। 
लकी नंबर:  1,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य भी पूरे होंगे। अगर कोई अधूरा कार्य अभी तक नहीं हो रहा था, तो अब आपके कार्य होने शुरू हो जाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। खांसी, जुखाम और सर्दी की शिकायत अभी भी आपको बनी रहेगी। इसके अलावा आज आपके रिश्तों में भी सुधार और मधुरता आएगी। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आने की संभावना आने वाले समय में और अच्छी बनेगी।
लकी नंबर: 57,     शुभ रंग:   बैंगनी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में आप कुछ नया कार्य आरंभ करने की सोच सकते हैं या कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आप अपनी प्रेमी के साथ समय आप जरूर बिताएंगे, जिसकी वजह से आपके और प्रेमी के बीच में अगर किसी भी प्रकार की अनबन हो रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन आपको धन से संबंधित सारी परेशानियां दूर होने की संभावना है। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए मंदिर दर्शन जरूर करें।
लकी नंबर: 50,      शुभ रंग: सुनहरा

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है। आज आप परिवार के संग कहीं दूर अपने मनपसंद भोजन के लिए जा सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। परिवार में किसी प्रकार की खुशखबरी मिल सकती है। धन खर्च होने की तो आवश्यकता है परंतु धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर:  49,        शुभ रंग:  हरा

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करने की सोच सकते हैं। जो कार्य अभी तक नहीं हो पा रहे थे, वह भी खुलेंगे। जिस वजह से आपके मन में प्रसन्नता आएगी। स्वास्थ्य आप लोगों का मिला- जुला रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज परिवार वालों के साथ मेल मिलाप कर सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं। उन लोगों के लिए भी दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। धन की स्थिति आप लोगों की पहले से बेहतर होने की संभावना है।
लकी नंबर:  89,      शुभ रंग:  चैती

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है, यदि मेहनत नहीं करेंगे तो कार्य में असफल रह सकते हैं। आज के दिन कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। आज आप स्वास्थ्य को लेकर के थोड़े चिंतित रहेंगे क्योंकि आज आप आलस्य का शिकार रहेंगे। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घर में बैठकर दिन का आनंद उठाने के लिए सोचेंगे। जिस वजह से आज आप अपने ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार वालों के साथ अच्छा रहेगा। आज धन खर्च भी होगा। प्रेमी के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा।
लकी नंबर:  11,     शुभ रंग: गोल्डन

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का विचार अवश्य करें। आज के दिन आप निवेश के लिए प्लान बना सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं लेकिन इससे पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। नहीं तो नुकसान होने की संभावना है। आज धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 22       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज के दिन आपको व्यापार में सफलता मिल सकती है। यदि आप कार्य क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं तो उसमें भी आपको सावधानी बरतने की आवश्यक्ता है। आज के दिन आप परिवार या प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। जिसकी वजह से आज के दिन का आप आनंद लेंगे।  धन खर्च होने की संभावना है परंतु कहीं से धन आने की भी संभावना है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। 
लकी नंबर:   8       शुभ रंग: भूरा

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज भाग दौड़ बनी रहेगी। जिसकी वजह से आपके कार्य शायद अधूरे छूट जाएं, परंतु जो लोग व्यापार करते हैं। उनके लिए स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। आज घर में कोई नया कार्य निकल सकता है। जिस वजह से ज्यादा से ज्यादा समय आज आप घर पर बिताएंगे। आज धन की स्थिति आप लोगों की सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 5        शुभ रंग: सफेद