22 March ka Ank Rashifal: आज 22 मार्च 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (22/03/2024, 2+2+3+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है,  जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक को भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

डॉ. करिश्मा कौशिक (ज्योतिषाचार्य) के माध्यम से यहां जानिए 1 से 9 तक का मूलांक शुक्रवार यानी 22 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन भाग दौड़ बनी रहने की संभावना है। आज आप परेशान भी हो सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। आज घर में कोई कार्य निकल सकता है, जिस वजह से ज्यादा से ज्यादा समय आज आप घर पर बिताएंगे। परिवार भी आपसे खुश रहेगा। आज धन की स्थिति आप लोगों की सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  90,      शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी, यदि कार्य क्षेत्र में आप कार्य कर रहे हैं, तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपको पारिवारिक सुख मिलने की संभावना है। मेहनत करने से न चूकें सफलता मिलेगी। धन से जुड़ी हुई सारी परेशानियां समाप्त होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 35,     शुभ रंग:  लाल

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का विचार अवश्य करें, 
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 43,      शुभ रंग: हल्का नीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है, यदि मेहनत नहीं करेंगे तो कार्य में असफल रह सकते हैं या कार्य अधूरे रह सकते हैं। आज आप स्वास्थ्य को लेकर के थोड़े चिंतित रहेंगे। आज आप आलस्य का शिकार रहेंगे। अपने परिवार वालों के साथ घर में बैठकर दिन का आनंद उठाने के लिए सोचेंगे। जिस वजह से आज आप छुट्टी ले सकते हैं। अपने कार्य से या फिर अपने कार्य को अधूरा छोड़ सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार वालों के साथ अच्छा रहेगा। आज धन खर्च भी होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  70,        शुभ रंग:  हल्का हरा

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रह सकता है। परिवार के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। आज के दिन आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। दिन अच्छा रहेगा। आज आप लोग किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। जो आपको सरप्राइज देगा। धन की स्थिति आप लोगों की पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  62,      शुभ रंग:  पीला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है, जिस वजह से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर होगा। अगर किसी भी समय आपको परेशानी स्वास्थ्य संबंधित आ रही थी, तो वह ठीक हो जाएगी। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। धन खर्च होने की आवश्यकता है, परंतु धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर:  40,     शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में आप कुछ नया कार्य आरंभ करने की सोच सकते हैं, या कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज अपनी प्रेमिका के साथ समय आप जरूर बिताएंगे, जिसकी वजह से आपके और प्रेमी के बीच में अगर किसी भी प्रकार की अनबन चल रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन से संबंधित सारी परेशानियां दूर होने की संभावना है।
लकी नंबर: 32       शुभ रंग:  समुद्री 

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य भी पूरे होंगे। अगर कोई अधूरा कार्य अभी तक नहीं हो रहा था और काफी लंबे समय पहले से ही हो चुका था, तो अब आपके कार्य होने शुरू हो जाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परंतु खांसी जुखाम सर्दी की शिकायत अभी भी आपको बनी रहेगी। इसके अलावा आज आपके रिश्तों में भी सुधार और मधुरता आएगी। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे।
लकी नंबर:   24       शुभ रंग:  कत्थई

मूलांक 9 (MULANK 9)
मूलांक 9 वाले जातकों को आज अपने कार्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, परंतु आप लोगों को रिश्तेदारी में और अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है, क्योंकि आप छोटी-छोटी बातों पर आज क्रोधित हो सकते हैं। जिस वजह से आज आप किसी से बहस कर सकते हैं। धन की स्थिति आपकी आज समान्य रहने वाली है।
लकी नंबर: 91        शुभ रंग: हल्का नीला