Logo
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 24 जुलाई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

24 July ka Ank Rashifal: आज 24 जुलाई 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (24/07/2024, 2+4+7+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 24 जुलाई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। हालांकि कुछ चीजों को लेकर के चिंताएं हो सकती हैं। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के कार्य क्षेत्र में कुछ नया कार्य लेकर आ सकता है। आज आपको पहले से अधिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता सकते हैं। वहीं पर आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन आज के दिन आपको धनखर्च करने से बचना होगा।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग:  मैटी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का सामान्य रहेगा। लेकिन आज के दिन वाणी से किसी को चोट पहुंचाने से बचें। किसी बात को लेकर के चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। वहीं दिन में चीजें बेहतर होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और साथ ही आज आप अपने मित्रों से भी मुलाकात करेंगे। रिश्तो में आज के दिन आपको लाभ होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 53,     शुभ रंग:  भूरा

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको टेंशन लेने की आवश्यक्ता नहीं है। आज आपकी परेशानी दूर होगी। वहीं उतार-चढ़ाव भरे दिन भी समाप्त होंगे, जिसकी वजह से तनाव मुक्त महसूस करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आप बेहद खुश रहेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 55,      शुभ रंग: येलो

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों को काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों को सोच-समझकर कोई भी निर्णय लेना चाहिए। वहीं आज का दिन कुछ लोगों के लिए बेहद खास रहेगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा झटका मिल सकता है। आज के दिन लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। वहीं पर आज के दिन रुका हुआ धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  11,        शुभ रंग:  हल्का पिंक

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का कार्य को लेकर के बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन आपको कार्य में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। उसके बाद ही सफलता प्राप्त होगी। कोई नया कार्य भी आज आप आरंभ कर सकते हैं, स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आज आप मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं। जिसकी वजह से आज आप आसपास के इलाकों में घूमने फिरने जा सकते हैं। वहीं पर धन की स्थिति बेहतर होगी।
लकी नंबर: 14,      शुभ रंग:  ग्रीन

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज दिन के समय उतार चढ़ाव भी हो सकते हैं, जिस वजह से किसी चीज को लेकर तनाव में आप रह सकते हैं। वहीं पर आज आपके पुराने मित्र आपसे मिल सकते हैं। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी। लेकिन अनावश्यक खान-पान से बचें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, लेकिन मेडिटेशन या योग आज के दिन जरूर करें।
लकी नंबर: 31,     शुभ रंग: पीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपको भाग दौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है। आज आप कर्ज लेने के लिए सोचेंगे, लेकिन कर्ज लेना सही नहीं रहेगा। धन से संबंधित परेशानियां आपको सता सकती हैं। लेकिन आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं पर आज आपकी चिंताएं समाप्त होगी।
लकी नंबर: 44       शुभ रंग:  बैंगनी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। परिवार को लेकर आप टेंशन में रह सकते हैं। वहीं पर आज किसी कार्य को लेकर के आप परेशान हो सकते हैं। वहीं पर छात्रों से संबंधित कोई खुशखबरी भी आ सकती है। आज कोई नया कार्य करना चाह रहे थे, तो उसमें भी आपको सफलता प्राप्त होगी। रिश्तो को लेकर के भी तनाव महसूस हो सकता है। जीवन साथी के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
लकी नंबर:  60       शुभ रंग: हल्का हरा

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों को काफी हद तक कार्य को लेकर के अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन आपको कार्य में स्ट्रेस बना रहेगा, जिसकी वजह से आप कार्य को पूरा नहीं कर पाएंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज धन से संबंधित परेशानियां भी हल होगी और रिश्तो से संबंधित समस्याएं दूर होगी। धन को लेकर दिन अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 19       शुभ रंग:  हल्का सफेद

5379487