Aaj ka Ank Rashifal: होलिका दहन पर इन मूलांक वालों को मिलेगा शुभ लाभ, जानिए इन जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

mulank
X
1 से 9 तक के मूलांक सोमवार 25 दिसंबर का राशिफल
Aaj ka Ank Rashifal: मूलांक को अंक ज्योतिष भी कहा जाता है। इसकी संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है जिसका अपना अलग ही महत्व होता है। यह हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से 24 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

24 March ka Ank Rashifal: आज 24 मार्च 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (24/03/2024, 2+4+3+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक को भाग्यांक भी कहा जाता हैं। आज बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार होली भी है। आप सभी परिवार के संग होलिका दहन का त्यौहार जरूर मनाएं।

डॉ. करिश्मा कौशिक (ज्योतिषाचार्य) के माध्यम से यहां जानिए 1 से 9 तक का मूलांक रविवार यानी 24 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
मूलांक 1 वालों का आज का दिन बहुत खास रहने वाला है। जो लोग किसी भी तरह से सरकारी नौकरी में या डिफेंस में जुड़े हुए हैं, उनके लिए उच्च पद प्राप्ति होने की खुशखबरी आ सकती है। आप लोगों का रिश्ता भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को पहले से और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कुछ नई योजना बना सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आने वाले समय में धन की प्राप्ति और अधिक होगी।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग: पीला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज कार्यक्षेत्र में कोई आपकी निंदा करने की कोशिस करेगा। इसलिए आसपास के लोगों से बचकर रहें। किसी की बातों में आकर आप निर्णय ना लें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता हैं। घर में किसी से बहस होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रख करके चलें। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। इसलिए धन को जोड़ने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 35, शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपना पूरा समय घर में देंगे। हो सकता है कि किसी तीर्थ स्थान या किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करके आएं। आज आप लोगों के रिश्तों में भी सुधार आएगा। अगर किसी से लंबे समय से अनबन चल रही थी तो, आज वह अनबन ठीक हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी होगी।
लकी नंबर: 80, शुभ रंग: हल्का नीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। आज आपको घर में कोई व्यक्ति आपको उपहार दे सकता है। पारिवारिक माहौल में शांति रहेगी। परिवार के लोगों के साथ ही पूरा समय बीतेगा। धन आने की संभावना है।
लकी नंबर: 91, शुभ रंग: बैंगनी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। परिवार में किसी का आगमन हो सकता है। धन को लेकर चिंता बनी रह सकती है, लेकिन धन आने की भी संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: पीला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज के दिन कुछ कार्य अधूरे भी रह सकते हैं। अचानक से मानसिक तनाव हो सकता है, घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आज आप बेहतर औऱ ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज के दिन सरकारी नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा, साथ ही आप अपने ऊपर ध्यान देने का प्रयास भी करेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा।
लकी नंबर: 32 शुभ रंग: सफेद

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आपको चिंताएं हो सकती हैं। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेमी का भी सहयोग मिलेगा। सिंगल जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन परिवार के साथ होलिका दहन का त्यौहार मनाएं।
लकी नंबर: 24 शुभ रंग: पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा खास रहने वाला है। आज आपको गर्व महसूस होगा। कोई पुराना काम होने से आप खुशहाल रहेंगे। घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। आज धन से संबंधित भी परेशानी हल होगी। परिवार का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 27 शुभ रंग: हल्का नीला

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story