Aaj ka Ank Rashifal: मंगलवार को इन मूलांक वालों को मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता, जानिए इन जातकों का कैसा गुजरेगा दिन

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
Aaj ka Ank Rashifal: मूलांक को भाग्यांक भी कहा जाता है। इसकी संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है जिसका अपना अलग ही महत्व होता है। यह हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से 26 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

26 March ka Ank Rashifal: आज 26 मार्च 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (26/03/2024, 2+6+3+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है।

यहां जानें डॉ. करिश्मा कौशिक (ज्योतिषाचार्य) के माध्यम से 1 से 9 तक का मूलांक मंगलवार यानी 26 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज लंबी यात्रा के बाद घर लौटने का समय आपको लगेगा, वहीं पर कार्य क्षेत्र में भी आज आप अपने कार्य पर कम ध्यान देंगे। जिसकी वजह से आपका अधिक कार्य छूट सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे। आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 30, शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा, साथ ही आज अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। आज आपके स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंताएं आपको हो सकती है, लेकिन ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आज आप लोगों को अपने मित्रों के साथ समय अवश्य बिताना चाहिए। आज आपको धन की स्थिति में लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 35, शुभ रंग: नीला

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। घर के बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आज आप अपने मन से बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आपका प्रेमी से विवाद भी हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक विवाद की संभावना है। इसलिए बचकर रहें। आज धन से संबंधित आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग: चैती

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों को सतर्क रहने की आवश्यक्ता है। आज आप किसी नई चीज का आयोजन कर सकते हैं। मित्रों की बातों का ज्यादा विश्वास न करें। अपने विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी ,परंतु खर्चा भी होगा।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: पीला

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रह सकता है। आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां मिल सकती हैं। आज अपने मित्रों के साथ समय जरूर बिताएं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आज धन से संबंधित किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: हल्का लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, वहीं आज आप अपने घर में कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसकी वजह से आज आप घर के परिवार के सदस्यों को समय देंगे। आपके जीवन साथी का भी योगदान होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, धन खर्च हो सकता है।
लकी नंबर: 32 शुभ रंग: श्वेत

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आपके लिए काफी हद तक उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आज आप कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। आज के दिन मेडिटेशन जरूर करें, साथ ही आज अपने घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें। घर परिवार का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 24 शुभ रंग: पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, मेहनत के बाद ही आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। आज आपके घर परिवार में किसी व्यक्ति से अनबन हो सकती है, इसलिए वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 27 शुभ रंग: हल्का नीला

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story