Aaj 28 August ka Ank Rashifal: मूलांक 9 वालों को मिलेगी खुशखबरी, यहां पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
Aaj 28 August ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 28 अगस्त को कैसा रहेगा दिन। मूलांक के हिसाब से जानिए आज का अंक राशिफल।

28 August ka Ank Rashifal: आज 28 अगस्त 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (28/08/2024, 2+8+8+2+0+2+4=26) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 26 (2+6=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनिदेव हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 28 अगस्त 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन आप अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। वहीं पर आज के दिन आप अधूरे काम भी निपटा सकते हैं। आज आप सारा दिन व्यस्त रहेंगे, इसके चलते आपको थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। धन अधिक खर्च हो सकता है, इसलिए धन का ध्यान रख कर चलें। सगे संबंधियों के साथ समय बिता सकते हैं।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। आज किसी कार्य को लेकर के लापरवाही हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। वहीं पर किसी तरह की चिंता आपको सता रही है तो, उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। वहीं पर आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें। आज आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मन भी हल्का होगा।
लकी नंबर: 32, शुभ रंग: हल्का नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता में रह सकते हैं। वहीं पर आज घर में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 77, शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज जो लोग व्यापार करते हैं, उन लोगों का व्यापार में बढ़ोतरी होगी। वहीं पर आज आप लोगों को तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में किसी चीज को लेकर के खुशी का माहौल बना रहेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी, मगर धन खर्च होना आवश्यक है।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का भागदौड़ की वजह से व्यस्त रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में भी काफी भाग दौड़ हो सकती है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों का अपनी संतान के साथ समय बिताने का दिन है। कोशिश करें कि अपनी संतान के साथ समय व्यतीत करें। वहीं पर आज अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देकर के चलें और धन अधिक खर्च होने की संभावना भी है।
लकी नंबर: 45, शुभ रंग: चैती

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब रह सकता है, जिसके चलते आपके कार्य पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु अनावश्यक धन खर्च न करें। वहीं पर आज घर परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के जितनी चिंताएं थी, उससे छुटकारा मिल सकता है। वहीं पर व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। साथ ही आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 66 शुभ रंग: हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज आप लोगों के लिए काफी हद तक दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन करियर के ग्रोथ पर ध्यान देने की आवश्यक्ता है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर के अनुकूल रहेगा और धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। परंतु आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास अवश्य करेंगे। उनकी बात किसी वजह से आपको बुरी लग सकती है, जिसकी वजह से आपका मूड खराब हो सकता है।
लकी नंबर: 12 शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग व्यापार करते ही हैं, उनके लिए खुशखबरी आ सकती है। वहीं पर रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखे चलें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अपना समय बिता सकते हैं। स्वास्थ्य काफी हद तक बेहतर रहेगा, ऊर्जावान महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 77 शुभ रंग: चैती

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story