Aaj ka Ank Rashifal: इन 4 मूलांक वालों की होगी तरक्की, मिल सकता है खुशखबरी भरा दिन

28 may ka Ank Rashifal: आज 28 मई 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (28/05/2024, 2+8+5+2+0+2+4=23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 (2+3=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।
यहां जानें मंगलवार यानी 28 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों को कार्य क्षेत्र में किसी बात को लेकर के चिंता हो सकती है। आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। परंतु किसी बात पर आपका लड़ाई झगड़ा हो सकता है। इसलिए किसी भी बात को इग्नोर करना ही आपके लिए ठीक रहेगा। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 19, शुभ रंग: पर्पल
मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक पहले से बेहतर रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में भी काम आपके सुलझेंगे। वहीं पर आज आपको स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस होगा। आज आप लोगों के घर परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कोई पुराना रिश्तेदार वापस आ सकता है। वहीं पर आज आपकी धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: पर्पल
मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। उनकी बातों को समझने का प्रयास करें। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: नारंगी
मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलना चाह रहे थे, तो आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहने की संभावना है। वहीं पर धन की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग: आसमानी
मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों को आज कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य पर आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: पर्पल
मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। जिन लोगों को खांसी से संबंधित परेशानी है, उन लोगों को अपना स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं पर आज अपने प्रेमी के साथ शाम का समय अवश्य बिताएं। वहीं पर आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 58, शुभ रंग: नारंगी
मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला जुला रहेगा। आज का दिन आप लोगों को स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही आज आप लोग अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर के प्रसन्नता महसूस करेंगे। वहीं पर आज का दिन धन की स्थिति को लेकर के सामान्य रहेगा। अनावश्यक धन खर्च करने से बचना होगा।
लकी नंबर: 50 शुभ रंग: हरा
मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का कार्य क्षेत्र में काफी हद तक अच्छा बीतेगा। आज आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। वहीं पर कार्य को संपन्न भी कर पाएंगे। आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर के बेहतर रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर के कोई नई योजना बना सकते हैं। आज आप अपने प्रेमी से भी मिल सकते हैं, जिसकी वजह से मन भी पसंद रहेगा। आज के दिन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 45 शुभ रंग: हल्का नीला
मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के कार्य क्षेत्र के लिए थोड़ा सा मिला-जुला रहेगा, क्योंकि आज कार्य में आप लोग परेशान हो सकते हैं। आज आप स्वास्थ्य का भी ध्यान रख करके चलें। वहीं आज आपको धन की परेशानी होने की संभावना बन सकती है। लेकिन आपको घबराने की कोई आवश्यक्ता नहीं है।
लकी नंबर: 80 शुभ रंग: पर्पल
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS