Logo
अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 29 अगस्त को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

29 August ka Ank Rashifal: आज 29 अगस्त 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (29/08/2024, 2+9+8+2+0+2+4=27) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 27 (2+7=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 29 अगस्त 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर कामकाज को लेकर के कुछ खुशखबरी आ सकती है। व्यापार करने वाले इस समय पर अपने काम से सहमत होंगे। वहीं पर नौकरी करने वालों को थोड़ी सी मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। प्रेमी के साथ संबंध थोड़े बिगड़ सकते हैं, इसलिए नम्रता से प्रेमी से बात करने का प्रयास करें। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  22,      शुभ रंग:  हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों को काफी हद तक खास रहेगा। आज कहीं अपने पार्टनर के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ा मन ना लगने के कारण आप काम अधूरे छोड़ सकते हैं। वहीं पर छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। साथ ही तंदुरुस्त भी रहेंगे। आज धन से संबंधित खर्च अधिक हो सकते हैं। वहीं पर मित्रों के साथ भी आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।
लकी नंबर: 55,     शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन अच्छा रहेगा। वहीं पर स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। नौकरी से संबंधित चीजे बेहतर होगी। वहीं पर जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं। उन लोगों को नौकरी मिलने की संभावना भी है। घर के मामलों में ज्यादा दखल देने का प्रयास न करें, नहीं तो घर में ही उलटा फंस सकते हैं। काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 33,      शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का सामान्य रहेगा। आज क्रोधित होने के कारण आप अपने कार्य क्षेत्र में और घर में रिश्तेदारों से बिगड़ सकते हैं। इसीलिए कोशिश करें कि अधिक क्रोधित न हों। वहीं पर आज के दिन आप लोग कार्य में व्यस्त रहेंगे तो, ज्यादा अच्छा रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। यात्राओं पर जाने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 12,        शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर कार्य को लेकर के आज सावधान रहेंगे। कामकाज में मन लगा रहेगा। साथ ही आज के दिन आप सफलता भी प्राप्त करेंगे। वहीं पर आज स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों को लेकर के थोड़ी चिड़चिड़ाहट हो सकती है।
लकी नंबर: 45,      शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का सामान्य रहेगा। वहीं पर आज शॉपिंग पर जा सकते हैं। इसलिए मन में खुशी का उत्साह रहेगा। परंतु जो लोग नौकरी करते हैं। उन लोगों की निंदा हो सकती है। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं थोड़ी सी पैदा कर सकता है। चोट लगने की संभावना है, इसलिए बच करके रहें। साथ ही धन भी अधिक खर्च होने की संभावना है। वहीं पर आज अपने प्रेमी के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
लकी नंबर: 6,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज लेखक के कार्य से जुड़े लोगों के लिए कुछ नई अपॉर्चुनिटी आ सकती है। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में आपको शांति का माहौल देखने को मिल सकता है। साथ ही आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा लगा रहेगा। लंबे समय से अगर स्वास्थ्य खराब चल रहा था, तो अब बेहतर होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। धन अनावश्यक खर्च न करें।
लकी नंबर: 99       शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आज किसी से मिलने की संभावना है। यह व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र से संबंधित भी हो सकता है। आज के दिन स्वास्थ्य थोड़ा सा चिंताजनक बना रहेगा। धन की स्थिति भी चिंताजनक बनी रहेगी। परंतु मन में फिर भी शांति महसूस होगी। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
लकी नंबर: 5       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। वहीं पर किसी कार्य को लेकर के आप कार्य अधूरा छोड़ सकते हैं। आज जल्दबाजी के चलते आप अपने कार्य को अधूरा छोड़ेंगे, साथ ही आज आप अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। वहीं पर आज धन भी खर्च होने की संभावना है। घर परिवार में समय कम देने के कारण लड़ाई झगड़ा हो सकता है।
लकी नंबर: 2      शुभ रंग:  चैती

5379487