Logo
अंक शास्त्र के अनुसार 3 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

3 April ka Ank Rashifal: आज 3 अप्रैल 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (03/04/2024, 3+4+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है,  जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। 

यहां जानें बुधवार यानी 3 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आज कोई भी नई योजना व्यापार में बना सकते हैं। धन को लेकर के लाभ प्राप्त होगा। आने वाले समय में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में तनाव महसूस होने की संभावना है,कोई भी ऐसी बातें न करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
लकी नंबर:  1,      शुभ रंग: नीला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज कार्यक्षेत्र में दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आप दिन भर तनाव में भी रह सकते हैं। धन को लेकर के किसी पर भी विश्वास करके ना चलें। कार्यक्षेत्र को लेकर के चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए भारी बोझ भी महसूस कर सकते हैं।
लकी नंबर: 55,     शुभ रंग:  कत्थई

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज के दिन कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में वातावरण अनुकूल बना रहेगा। साथियों का सहयोग मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्य क्षेत्र में लाभ होने के कारण इसका प्रभाव आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन को लेकर चिंति हो सकते हैं।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: हरा

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में दिन मिलाजुला रहेगा। नई योजनाएं व्यापार एवं कार्यक्षेत्र में बनानी जरूरी है। धन निवेश करने का सही समय नहीं है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। धन को लेकर के स्थिति गंभीर रह सकती है। प्रेम संबंधों एवं पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहेगा। वाणी पर संयम रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रख कर के चलें। वाहन चलाते वक्त ध्यान रख कर के चलें, नहीं तो दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है।
लकी नंबर:  6,        शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन करियर को लेकर के दिन मिलाजुला रहेगा। मन में काम के प्रति आशंकाएं बनी रहेंगी। मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज के दिन भारी मात्रा में धन मिल सकता है। पार्टनर का सपोर्ट नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने की संभावना है। वाद-विवाद से बचें।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। जिसके कारण आज परिणाम भी अच्छे मिलेंगे। अपने आसपास के लोगों से भी दूरी बनाकर रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। धैर्य बनाए रखें। भावुक होकर निर्णय ना लें। मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए रिश्तो में संभल करके फैसला लें और वार्तालाप भी शांति से करें, नहीं तो विवाद होने की संभावना है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा। परिवार के साथ यात्रा का प्लान बनेगा।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का पूरा दिन कार्यक्षेत्र में ही बीतेगा। लाभ प्राप्त होगा। मेहनत करने में ध्यान दें। आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। धन प्राप्त होने की संभावना है। मन प्रसन्न होने की वजह से प्रेम में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  नीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही चीज बेहतर होगी। आसपास के लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगे। आज आपकी धन की स्थिति भी बेहतर होगी और आने वाले समय में भी बेहतर होने की संभावना है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है, वहीं पर आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खास तौर से जो आपके प्रिय हैं। परिवार में उनके साथ समय अवश्य बिताएं।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  चॉकलेटी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्रदान होंगे। व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सहयोगी का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। धन आने की संभावना बनेगी। प्रेमी के साथ सुखमय समय बिताएंगे। परिवार का भी सहयोग मिलेगा। समय परिवार वालों के साथ बिताना संभव है। मित्रों से भी मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन में खुशहाल माहौल रहेगा। जिसके कारण आपका दिन अच्छा बीतेगा।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

CH Govt hbm ad
5379487