3 March ka Ank Rashifal: आज 3 मार्च 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (03/03/2024, 3+3+2+0+2+4=14) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 (1+4=5) है,  जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। अंक ज्योतिष के अनुसार इसे भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 तक का मूलांक रविवार यानी 3 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको तरक्की प्राप्त होगी। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। जिसकी वजह से आप अपने आप को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और आज आप अपने और काम भी निपटा पाएंगे। जिसके कारण आपके कार्य क्षेत्र के अलावा और भी जो काम है। वह भी पूरे होंगे, मगर आपके जीवन में अगर कोई रिश्तो से संबंधित परेशानी आ रही थी वह ठीक हो जाएगी। आज के दिन धन की स्थित अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर:  51,      शुभ रंग: समुद्री

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपके कार्य क्षेत्र में कुछ अधूरे कार्य भी निपट सकते हैं। जिसके कारण आज आप प्रसन्नता से भरे रहेंगे। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों को सर्दी लगी हुई है, खासतौर से उन लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज के दिन प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। आज आप परिवार के साथ यात्रा पर जाने का प्लान जरूर बनाएं। आज के दिन धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहने की संभावना है। आज के दिन धन भी खर्च होगा।
लकी नंबर: 57,     शुभ रंग:   चैती

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी, जिसके कारण आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आप लोगों को अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए बाहर का खाने पीने से बचें। जीवन साथी के साथ समय बिताने का समय अच्छा रहेगा। आज के दिन जो लोग विवाह करने की सोच रहे थे, उन लोगों के लिए भी समय अच्छा है। आज के दिन आप शादी संबंधित निर्णय ले सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप लोन लेना चाह रहे थे, तो लोन भी आप इस समय पर ले सकते हैं। क्योंकि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 80,      शुभ रंग: सुनहरा

मूलांक 4 (MULANK 4)
मूलांक 4 वालों का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहने की संभावना है। आज के दिन कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। जिसके कारण आप दिनभर खुशहाल रहेंगे। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ घूमने का समय नहीं मिलेगा। आज फोन पर ही बात करके काम चलाना सही रहेगा, परंतु बेकार की बातों से बचकर रहें, नहीं तो लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। धन की स्थिति अच्छी होगी। धन आने की संभावना भी बनेगी। 
लकी नंबर:  49,        शुभ रंग:  पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, लेकिन कार्य को लेकर के थोड़ा तनाव हो सकता है। आज आप सारे कार्य संपन्न भी कर लेंगे। आज पार्टनर के साथ दिन खुशहाल बीतेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज के दिन आप लोगों को अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ कोई छोटी-मोटी यात्रा पर अवश्य जाने की कोशिश करें। आज के दिन आप लोगों का धन भी खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:   13,      शुभ रंग:  सुनहरा

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार के क्षेत्र में हैं। उन लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपको अपने आसपास के लोगों से किसी पर विश्वास अधिक नहीं करना है नहीं तो आप धोखा खा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का आज के दिन ध्यान रखें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज घर में किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धोखाधड़ी और चोरी से बचें।
लकी नंबर:  19,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप सभी कार्य को संपन्न कर पाएंगे। आज के दिन कोई नया कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। आज अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ समय जरूर बिताएंगे। आज धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आने वाले समय में भारी धन की प्राप्ति होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 20       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोग का मिला- जुला रहेगा। आज के दिन आप अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अगर आज कार्य को छोड़ते हैं, तो लंबे समय तक कार्य को पूरा नहीं कर पाएंगे। कोशिश करें कि आज अपने कार्य को अधिक से अधिक समाप्त करने की कोशिश करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपके प्रेमी की तरफ से मिल सकती है या सरप्राइज मिल सकता है। जिसकी वजह से आप लोगों के मन में खुशी का माहौल बनेगा। आज धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। 
लकी नंबर:   90       शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज के दिन आप लोगों को व्यस्तता मिल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से अच्छा रहेगा। आज पहले के कार्य भी पूरे कर सकते हैं। आज अपने परिवार के बड़े सदस्यों के पास अवश्य बैठें। कोई सलाह अगर आप बहुत लंबे समय से लेना चाह रहे थे, तो उनसे सलाह मशवरा आज के दिन जरूर करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 40        शुभ रंग: हल्का लाल