Aaj ka Ank Rashifal: मूलांक 1 वाले रहेंगे लकी, यहां पढ़ें सभी मूलांक वालों का कैसा रहेगा दिन

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
Aaj 31 March ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार जानें कैसा रहेगा आज का दिन। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से 31 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

31 March ka Ank Rashifal: आज 31 मार्च 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (31/03/2024, 3+1+3+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है।

यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के माध्यम से 1 से 9 तक का मूलांक रविवार यानी 31 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी खास हो सकता है। आज कोई आपका इंपॉर्टेंट प्रोजेक्ट या कोई इंपॉर्टेंट डील पूरी हो सकती है, जिस वजह से आज उत्साह का माहौल रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वहीं पर गेट टूगेदर आज आप अपने परिवार में भी और अपने मित्रों के साथ भी कर सकते हैं। आज धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। आने वाले समय में धन की स्थिति में सुधार आएगा।
लकी नंबर: 32, शुभ रंग: कत्थई

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहने की संभावना है। आज के दिन कार्य क्षेत्र में कुछ अधूरे कार्य भी निपट सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी सी गड़बड़ी आ सकती है। जिन लोगों को सर्दी लगी हुई है। उन लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी, वहीं पर आज आप धन की स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, वहीं आज कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं समाप्त होगी, परंतु अभी भी अगर आपको कोई तरह का रोग था, तो आपको खाने पीने से परहेज करना है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। इसके कारण आपकी और आपका प्रेमी के बीच में अगर कोई भी मनमुटाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। आज धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अधिक खर्च करने से बचें।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहने की संभावना है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा, वहीं पर आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ घूमने का समय नहीं मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी होगी। धन आने की संभावना भी बनेगी।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग: समुद्री

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य को लेकर के थोड़ा तनाव हो सकता है, परंतु आप सारे कार्य संपन्न भी कर लेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी का भी सहयोग मिलेगा। जिसके कारण आप काफी खुशहाल रहेंगे। आज के दिन आप लोगों का धन भी खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं। उन लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आसपास के लोगों से किसी पर विश्वास अधिक न करके चलें। नहीं तो हानि हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का आज ध्यान जरूर रखें। आज परिवार में किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात होगी। धन की स्थिति अच्छी रहने की संभावना है, परंतु धोखाधड़ी और चोरी करने से बचें।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आप सभी कार्य को संपन्न कर पाएंगे, वहीं पर कोई ऐसा कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। जिससे आपकी आमदनी बढ़े। खान पान के कारण स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने की कोशिश जरूर करें। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इसलिए धन को लेकर कोई चिंता करने की आवश्यक्ता नहीं है। आने वाले समय में भारी धन की प्राप्ति होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 50 शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोग का मिला जुला रहेगा। आज आप कार्य में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपके प्रेमी की तरफ से मिल सकती है, जिस वजह से आप लोगों के मन में खुशी का माहौल रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 12 शुभ रंग: चॉकलेटी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक व्यस्त रहेगा। आज आप काम में व्यस्त रहेंगे, जिस वजह से कम आपके पूरे होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 80 शुभ रंग: चैती

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story