4 April ka Ank Rashifal: आज 4 अप्रैल 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (04/04/2024, 4+4+2+0+2+4=16) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 (1+6=7) है,  जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। 

यहां जानें गुरुवार यानी 4 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा होने वाला है। आज आप अपना कार्य पर ज्यादा ना ध्यान देकर के अपने घर के कार्य पर ज्यादा ध्यान देंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे, आज अपने घर परिवार के सदस्यों का साथ भी देंगे। आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धन भी अधिक खर्च हो सकता है।
लकी नंबर:  1,      शुभ रंग: नीला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकती हैं। व्यवसाय को लेकर के कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। धन को लेकर लाभ प्राप्त हो सकता है। धन की स्थिति बेहतर होती हुई नजर आ रही है। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। रिश्तो में सुधार आएगा। शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम संबंध में है तो अपने प्रेमी को अपने परिवार वालों से मेल मिलाप करवा सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। ध्यान लगाने के लिए दिन शुभ रहेगा। आज के दिन योगा मेडिटेशन अवश्य करें।
लकी नंबर: 55,     शुभ रंग:  कत्थई

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज करियर को लेकर के चिंताएं बनी रह सकती हैं। कोई वरिष्ठ व्यक्ति नंदा भी कर सकता है। इसलिए आप अपने कार्य पर जरूर ध्यान दें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कामकाज भी आप आज सही तरह से कर पाएंगे। धन की स्थिति थोड़ी मिली जुली रहेगी। इसलिए धन खर्च से बचें। आज अनावश्यक धन खर्च घर के सदस्यों पर हो सकता है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: हरा

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज के दिन आपको मेहनत करने की आवश्यक्ता है। आज आप चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। मेहनत के बिना पर्याप्त फल नहीं प्राप्त होंगे। धन मे सफलता प्राप्त होगी। प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विवाद से बचना होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। फोकट की चीजों पर ध्यान न दें।
लकी नंबर:  6,        शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज के दिन कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र एवं व्यापार में उत्साह बना रहेगा। प्रेमी को समय देने का प्रयास करें। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। ऊर्जावान दिखाई देंगे। जिसके कारण बहुत सारे कार्य आज संपन्न कर पाएंगे। आज के दिन आपको अपनों से सतर्क रहना होगा।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज काम को लेकर चिंताएं बनी रह सकती है। आज के दिन अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आज आपके काम संपन्न भी होंगे। आज आप लोग अपने घर और अपने संतान को लेकर के खुशी होंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। करियर में लाभ प्राप्त होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन आप परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अनावश्यक विश्वास किसी पर करके ना चलें। धन को लेकर के चिंतित होने की आवश्यक्ता नहीं है।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  नीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज के दिन जॉब एवं व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यवसाय फायदेमंद रहेगा। पुराने रिश्तो में दरार आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कफ एवं सर्दी की समस्या होने की संभावना है। धन की स्थिति आज के दिन अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  चॉकलेटी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन व्यापार को लेकर के अच्छा रहेगा। खासतौर से जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं। उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज कोई नया काम आरंभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने रोग से छुटकारा प्राप्त होगा। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल