4 March ka Ank Rashifal: आज 4 मार्च 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (04/03/2024, 4+3+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है,  जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। अंक ज्योतिष के अनुसार इसे भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 तक का मूलांक सोमवार यानी 4 मार्च 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
मूलांक 1 वाले जातकों को आज अपने कार्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, परंतु आप लोगों को रिश्तेदारी में और अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज के दिन आप छोटी-छोटी बातों पर आज क्रोधित हो सकते हैं, जिस वजह से आज आप किसी से बहस कर सकते हैं। धन की स्थिति आपकी आज सामान्य रहेगी। इसलिए अनावश्यक धन खर्च करने से बचें। आज के दिन को शुभ बनाने के लिए धार्मिक स्थानों पर जाएं।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग: समुद्री

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य भी पूरे होंगे। अगर कोई अधूरा कार्य अभी तक नहीं हो रहा था, तो अब आपके कार्य होने शुरू हो जाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परंतु खांसी, जुखाम और सर्दी की शिकायत अभी भी आपको बनी रहेगी। इसके अलावा आज आपके रिश्तों में भी सुधार और मधुरता आएगी। आज के दिन अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आने की संभावना आने वाले समय में और अच्छी बनेगी।
लकी नंबर: 57,     शुभ रंग:   पर्पल

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में आप कुछ नया कार्य आरंभ करने की सोच सकते हैं या इसकी शुरुआत कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज अपनी प्रेमी के साथ समय आप जरूर बिताएंगे। जिसकी वजह से आपके और आपके प्रेमी के बीच में अगर किसी भी प्रकार की अनबन हो रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन से संबंधित सारी परेशानियां दूर होने की संभावना है।
लकी नंबर: 80,      शुभ रंग: सुनहरा

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है। जिस वजह से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर होगा। अगर किसी भी समय आपको परेशानी स्वास्थ्य संबंधित आ रही थी, तो वह ठीक हो जाएगी। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। धन खर्च होने की संभावना है, परंतु धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर:  19,        शुभ रंग:  पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
मूलांक 5 वालों का आज का दिन काफी हद तक सामान्य रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करने की सोच सकते हैं। जो कार्य अभी तक नहीं हो पा रहे थे, वह भी पूरे होंगे, जिस वजह से आपके मन में प्रशंसा आएगी। आज के दिन आपका स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज परिवार वालों के साथ मेल मिलाप कर सकते हैं। आज के दिन जो लोग सिंगल हैं, उनको सतर्क रहने की आवश्यक्ता है। आज आप लोग किसी प्रसिध्द व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके कारण आज आप काफी खुश रहेंगे। धन की स्थिति आप लोगों की पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:   13,      शुभ रंग:  सुनहरा

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि मेहनत नहीं करेंगे, तो कार्य में असफल रह सकते हैं या कार्य अधूरे रह सकते हैं। आज आप स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे, क्योंकि आज आप आलस्य का शिकार रहेंगे। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घर में बैठकर दिन का आनंद उठाने के लिए सोचेंगे, जिस वजह से आज आप अपने ऑफिस से छुट्टी भी ले सकते हैं। 
लकी नंबर:  19,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का विचार अवश्य करें। आज के दिन आपको अचानक से कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास जरूर करें।
लकी नंबर: 20       शुभ रंग:  गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको लाभ प्राप्त होगा। खास तौर से जिन लोगों को बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ रही थी, उन लोगों के लिए लाभ अवश्य प्राप्त होने की संभावना है। आज आप कोशिश करें पार्टनर के साथ समय अवश्य बिताएं। आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बहुत अच्छा रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अपने आप को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।
लकी नंबर:   99       शुभ रंग: बैंगनी

मूलांक 9 (MULANK 9)
मूलांक 9 वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा, मगर आज भाग दौड़ बनी रह सकती है। जिसकी वजह से आपके कार्य शायद अधूरे छूट जाएं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा और आप ऊर्जावान रहेंगे। आज घर में कोई जरूरी कार्य निकल सकता है, जिस वजह से आज आप घर में व्यस्त रहेंगे। आज धन की स्थिति आप लोगों की सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 40        शुभ रंग: हल्का हरा