6 April ka Ank Rashifal: आज 6 अप्रैल 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (06/04/2024, 6+4+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। 

यहां जानें शनिवार यानी 6 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपके जीवन में कोई खुशखबरी आ सकती है, साथ ही आज व्यापार में भी वृद्धि होगी। संतान का सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर:  25,      शुभ रंग: नीला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए आयाम मिल सकते हैं। परिवार को समय देने का प्रयास करें। स्वास्थ को लेकर चिंता हो सकती है। आज के दिन आपकी प्रेमिका का साथ भी मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 55,     शुभ रंग:  सुनहरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज के दिन आप घर परिवार वालों के साथ ही घूमने जाएंगे। रिश्तेदारी में कोई भी कोई नया व्यक्ति आ सकता है। जिसके कारण आज आप बहुत खुश रहेंगे। प्रेम संबंध में भी सुधार आएगा। दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। विवाद से बचकर रहें।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: हरा

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज कार्य में आपको लाभ प्राप्त होगा। आसपास के लोगों से भी प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज काम में व्यस्त रहेंगे। जिसके कारण आप आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपने प्रेमी पर जरूर ध्यान दें, नहीं तो आज उनसे आपका झगड़ा होने की संभावना है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  6,        शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप जीवन में कुछ नया करने की योजना भी बना सकते हैं। आज घूमना फिरना काफी हद तक होगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के चिंता भी बनी रह सकती है। आज अपने प्रेमी के साथ भी समय बिताने का समय अच्छा है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज आपको किसी का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। दिन अच्छा बीतेगा। आज भाइयों का भी सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन मिला जुला रहेगा, अगर कार्य क्षेत्र में जाते भी हैं तो थोड़ा सतर्क होकर कार्य करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और हर तरह की मुश्किलें हल होंगी। परिवार के साथ यात्रा का योग है। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  नीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का कार्य क्षेत्र में अच्छा रहेगा। आज कार्य निपटा पाएंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे और आज आप अपने प्रेमी से भी मिल सकते हैं। धन की स्थिति पहले से आपकी बेहतर होगी। दिन को शुभ बनाने के लिए पास के मंदिर जरूर जाएं।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  चॉकलेटी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप कुछ नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज परिवार के साथ समय देनें का प्रयास करेंगे और धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल