Logo
अंक शास्त्र के अनुसार मंगलवार 6 अगस्त को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

6 August ka Ank Rashifal: आज 6 अगस्त 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (06/08/2024, 6+8+2+0+2+4=22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 (2+2=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 6 अगस्त 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफ़ी हद तक ख़ास रहेगा। अगर आपको कोई समस्या रही होगी तो, वह आज से ठीक हो जाएगी। वहीं पर आज आपके सभी कार्य बनेंगे और नौकरी से संबंधित अगर परेशानी थी तो, वो भी समाप्त होगी। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और रिश्तों से भी अनबन जो चल रही थी वो, ख़त्म होगी। साथ ही आज का दिन आपका धन से संबंधित मामलों में भी बेहतर होगा।
लकी नंबर:  55,      शुभ रंग:  मैटी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफ़ी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपके जीवन में स्वास्थ्य को लेकर के सुधार आएगा। व्यापार में तरक़्क़ी प्राप्त होगी और रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी। धन से सम्बंधी चिंताएं समाप्त होंगी।
लकी नंबर: 98,     शुभ रंग:  हल्का सुनहरा

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। वहीं नौकरी में कोई वरिष्ठ आपकी तारीफ़ कर सकता है, मगर वहीं पर स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। अगर ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वहीं पर धन को लेकर के दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों में मधुरता रहेगी।
लकी नंबर: 75,      शुभ रंग: हल्का ऑरेंज

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आपका मिला जुला रहेगा। वहीं पर आज व्यापार को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे। कार्यों को लेकर के नई योजना बना सकते हैं। रिश्तों के मामले में भी समय अच्छा रहेगा। साथ ही आज का दिन आप लोगों के लिए धन से संबंधित चिंताओं को हल करेगा।
लकी नंबर: 64,        शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन भागा दौड़ी में बीत सकता है, जिसके कारण आप कुछ कार्य अधूरा छोड़ सकते हैं। आज के दिन कार्य पूरे भी करेंगे। वहीं पर कुछ नए कार्य आरंभ हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ऊर्जावान रहेंगे। धन से संबंधित परेशानियां हल होंगी। कुछ नई चीज़ों की ख़रीदारी हो सकती है।
लकी नंबर: 53,      शुभ रंग:  गोल्डन

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हल होंगी और धन से संबंधित परेशानियां भी हल होंगी। परंतु किसी को धन देने की आवश्यकता नहीं है। आज का दिन व्यापार को लेकर के नई योजना बनाने का है। इसलिए नई योजना बनाने का प्रयास करेंगे। आने वाले समय में सफल हो जाएंगे। वहीं पर रिश्तों के मामले में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमी के साथ समय बिताएंगे।
लकी नंबर: 54,     शुभ रंग: पीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर स्वास्थ्य को लेकर के अगर चिंता थी, तो वो समाप्त होगी। धन से संबंधित मामलों में भी आपको राहत मिलेगी। नौकरी में थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है। वरिष्ठ लोग आपकी निंदा कर सकते हैं। साथ ही आज अपने प्रेमी को समझने का प्रयास करें। अगर विवाहित हैं तो, आज विवाहित जीवन में अनबन हो सकती है।
लकी नंबर: 65       शुभ रंग:  हल्का बैंगनी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का मिला जुला रहेगा। लेकिन आप दिन में एन्जॉय कर सकते हैं। कुछ चीज़ों को लेकर निराश हो सकते हैं, परंतु ये निराशा थोड़े ही समय की होगी। साथ ही आज रिश्तों में सुधार रहेगा। आज प्रेमी से वार्तालाप हो सकती है। मगर व्यापार में कोई धोखा भी दे सकता है। इसलिए आज के दिन सतर्क रहें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती है।
लकी नंबर:  32       शुभ रंग: नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफ़ी हद तक अच्छा रहेगा। आज कहीं पर घूमने फिरने जा सकते हैं। रिश्तेदारों में भी समय बिताने का प्रयास करेंगे। वहीं पर नौकरी में थोड़ी सी संघर्ष देखने को मिल सकती है। व्यापार कर रहे हैं, तो व्यापार में भी थोड़ा संघर्ष हो सकता है। परंतु दिन आपका काफ़ी हद तक अच्छा बीतेगा। आज धन ख़र्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 75      शुभ रंग:  क्रीम

jindal steel jindal logo hbm ad
5379487