7 April ka Ank Rashifal: आज 7 अप्रैल 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (07/04/2024, 7+4+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। 

यहां जानें रविवार यानी 7 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज अपना थोड़ा समय प्रेमी को भी देंगे, जिसके कारण आपका प्रेमी भी आपसे खुश रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर:  25,      शुभ रंग: सुनहरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ अधूरे कार्य भी निपट सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है। आज प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 55,     शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। आपको अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज बाहर का खाने पीने से बचें। जीवन साथी के साथ समय बिताने का समय अच्छा रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ घूमने का समय आज नहीं मिलेगा। बेकार की बातों से जितना हो सके तो बचें, नहीं तो लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। धन की स्थिति अच्छी होगी। धन आने की संभावना भी बनेगी। 
लकी नंबर:  6,        शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज के दिन आप लोगों को अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। पार्टनर को यात्रा पर ले जा सकते हैं। आज के दिन आप लोगों का धन भी खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  समुद्री

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा बीतेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ समय जरूर बिताएंगे। आज यात्रा का लाभ मिलेगा। जिसके कारण आप दिन भर खुशहाल रहेंगे। प्रेमी से मुलाकात हो सकता है। धन को लेकर चिंतित न रहें।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  नीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोग का अच्छा रहेगा। कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी भी आपके प्रेमी की तरफ से मिल सकती है, जिस वजह से आप लोगों के मन में खुशी का माहौल रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  चॉकलेटी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक व्यस्त रहेगा। आज आप काम में व्यस्त रहेंगे, जिस वजह से काम आपके पूरे होने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज पहले के कार्य भी पूरे कर सकते हैं। आज अपने परिवार के बड़े सदस्यों के पास अवश्य बैठें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल