9 June ka Ank Rashifal: आज 9 जून 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (09/06/2024, 9+0+6+2+0+2+4=23) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 (2+3=5) है, जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें रविवार यानी 9 जून 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव जरूर रहेगा, परंतु आप पर उतार चढ़ाव के साथ भी अच्छे से कार्य कर पाएंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धन कहीं से आने की संभावना नहीं है, इसलिए धन बचा कर चलें।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में लाभ मिलेगा। परिवार वालों के साथ समय अच्छा बितने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। आज के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
लकी नंबर: 11,     शुभ रंग:  पर्पल 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आपको कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आपको आपकी मेहनत का फल आज जरूर मिलेगा। धन प्राप्त होने की संभावना है। धन को लेकर के मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तला हुआ खाना ना खाएं।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज के दिन कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है। वहीं आज के दिन परिणाम मिले-जुले रहेंगे। अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहने की आवश्यक्ता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ को लेकर के चिंता रह सकती है।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन करियर को लेकर के मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज पार्टनर से बातचीत करने का प्रयास करें। आज के दिन आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है। धन की स्थिति सही रहेगी।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। नई योजनाएं व्यापार एवं कार्यक्षेत्र में बनानी जरूरी हैं। धन को निवेश करने का सही समय नहीं है, इसीलिए निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरुर लें। आज के दिन विवाद में फंस सकते हैं। दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। वहीं पर जो लोग व्यापार करते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु मानसिक तनाव इस समय पर हो सकता है। वहीं आज के दिन धन से संबंधित परेशानियां भी समय पर हल होगी।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। धन को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी से बहस हो सकती है।
लकी नंबर:   45       शुभ रंग:  हल्का नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
करियर कार्यक्षेत्र में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आप लोगों के लिए रिश्ते को लेकर के काफी हद तक अच्छा रहेगा। सिंगल लोग आज अपने प्रेम का इजहार भी कर पाएंगे। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज आपको धन से संबंधित परेशानी से भी छुटकारा प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल