Aaj Ka Panchang, 17 July 2024: आज 17 जुलाई बुधवार का दिन है। इस दिन देवशयनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। इसी दिन चातुर्मास की शुरुआत होगी और इसी दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी निर्मित हो रहे है। देवशयनी एकादशी के दिन व्रत रखकर भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करें। साथ ही रात्रि जागरण करें और अगले दिन व्रत का पारण करें। ऐसा करने वाले साधकों को श्री हरि विष्णु की कृपा से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। चलिए जान लेते है 17 जुलाई बुधवार और देवशयनी एकादशी के इस अवसर पर आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग, नक्षत्र और राहुकाल के बारे में पंचांग से जानकारी। 

  • सूर्योदय का समय - सुबह 5 बजकर 34 मिनट। 
  • सूर्यास्त का समय - शाम 7 बजकर 20 मिनट। 

शुभ योग और नक्षत्र 
(Shubh Yoga and Nakshatra)

  • सर्वार्थ सिद्धि योग - 17 जुलाई को सुबह 05:34 से 18 जुलाई सुबह 03:13 तक।  
  • अमृत सिद्धि योग - 17 जुलाई को सुबह 05:34 से 18 जुलाई सुबह 03:13 तक।
  • अनुराधा नक्षत्र - 17 जुलाई को सुबह 02:14 से 18 जुलाई सुबह 03:12 तक।

शुभ मुहूर्त 
(Shubh Muhurt) 

  • अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं।  
  • अमृत काल मुहूर्त - शाम 04:22 से लेकर शाम 06:01 बजे तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:19 बजे से लेकर सुबह 05:07 बजे तक रहेगा। 

राहुकाल समय 
(Rahukal Samay) 

यह वो समय होता है, जब किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार बुधवार 17 जुलाई 2024 को राहुकाल समय दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें, अन्यथा असफलता हाथ लग सकती है।