16 June ka Ank Rashifal: आज 16 जून 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (16/06/2024, 1+6+6+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें रविवार यानी 16 जून 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK )
आज आपके लिए दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आज आपको खास तौर से अपने आसपास के लोगों से बचकर के रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। नेत्र से संबंधित अगर इंफेक्शन है या आपको कोई परेशानी है तो इंफेक्शन होने की संभावना है। आज रिश्तो में सुधार आएगा। किसी से लंबे समय से अगर अनबन चल रही थी तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कुछ अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए कोई नया प्रोजेक्ट की खुशखबरी आ सकती है। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर खास तौर से मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं पर आज थोड़ा समय अपने परिवार के साथ भी बीते धन की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। मगर चीजों में आपको दिक्कत परेशानी महसूस हो सकती है। आज किसी चीज को लेकर के आप असफल रहेंगे। जिस वजह से आप अनसेटिस्फाई हो सकते हैं। स्वस्थ आपका अच्छा रहेगा मगर चिताओं के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। घर परिवार वाले आपका सहयोग पूर्ण रूप से देंगे मगर आप घरवालों के साथ बहुत ज्यादा समय नहीं बिताना पसंद करेंगे। आज आपका धन प्राप्ति होगी, उसमें भी आप असंतुष्ट रहेंगे।

मूलांक4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का बहुत अच्छा रहेगा। आज कोई नए कार्य में कदम रख सकते हैं या नहीं कोई सोच आप अपने कार्य को लेकर क्यों ला सकते हैं। वहीं पर आज आप यदि सिंगल है तो अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं यानी कि आपका रिश्ता होने की संभावना है। घर में किसी कार्य को लेकर के खुशखबरी आने की भी संभावना है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य को लेकर के बिल्कुल भी चिन्हित ना रहे।

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आप कुछ नहीं कार्य करेंगे। मगर कुछ पुराने कार्य अधूरे रहेंगे। जिस वजह से आप अपने पुराने कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। कोशिश करें कि पहले अपने पहले के कार्य निपटा ले उसके बाद ही नए कार्य शुरू करें। आज आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा और चीजों में सुधार भी आएगा। आप मानसिक तनाव से भी दूर रहेंगे परंतु सर दर्द होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बिताएंगे और जीवनसाथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ नई कार्य लेकर के आ सकता है। जिसके कारण आपके मन में उत्साह और खुशी दोनों ही आएंगे।  आज आप प्रशंसा भी प्राप्त करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेमी को आज खास तौर से आप उपहार देंगे, जिस वजह से प्रेमी के साथ आपकी बॉन्डिंग भी बहुत अच्छी होगी। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। परंतु बहुत ज्यादा धन आने की संभावना नहीं है।

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज आपके लिए दिन बहुत ज्यादा फेवरेबल रहेगा। आज आप जो भी मनोकामना करेंगे, वह कार्य पूरे होंगे। परंतु आप किसी बात को लेकर के घमंड कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा मानसिक चिताओं से दूर रहेंगे। अपने ऊपर गर्व महसूस करेंगे परिवार के लोग भी आपके ऊपर गर्व महसूस करेंगे। जीवन साथी का साथ भी मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। 

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। जो कार्य आप करना चाह रहे थे वह पूरे ना हो इस वजह से आप असंतुष्ट हो सकते हैं। किसी कार्य को लेकर के परेशान हो सकते हैं। यदि नौकरी कर रहे हैं तो नौकरी में भी आपको असफलता प्राप्त हो सकती है। परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहने के कारण आपको ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। परिवार का सहयोग भी बना रहेगा परंतु अगर आपके परिवार में पिता या पिता समान कोई व्यक्ति है तो उनके स्वास्थ्य का आज के दिन अवश्य ध्यान रखकर के चले। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए मिला-जुला रहेगा। आज किसी चीज को लेकर के परेशान हो सकते हैं। कुछ कार्य रुक जाए मगर घबराने की आवश्यकता नहीं है, यह कार्य पूरे भी होंगे। आज महिलाओं का मूड स्विंग हो सकता है। वहीं पर आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है और अपने जीवन साथी से वार्तालाप करने की भी आवश्यकता है। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी।