Aaj Ka Panchang 19 August 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 अगस्त 2024, सोमवार को सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। यह तिथि रात्रि 11 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज सावन महीने का अंतिम सोमवार है और रक्षाबंधन का विशेष पर्व भी। आज के दिन व्रत अवश्य रखें और बहनें अपने भाई की कलाई पर शुभ मुहूर्त में ही रक्षासूत्र बांधे। साथ ही आज भोलेनाथ का अभिषेक करना न भूलें। जानते है हिंदू वैदिक पंचांग से आज 19 अगस्त 2024 सोमवार के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय। 

  • सूर्योदय का समय - 19 अगस्त सुबह 6:08 बजे। 
  • सूर्यास्त का समय - 19 अगस्त शाम 06:52 बजे। 
  • चन्द्रोदय का समय - 19 अगस्त शाम 06:54 बजे। 
  • चन्द्रास्त का समय - 20 अगस्त सुबह 06:24 बजे। 

शुभ योग और नक्षत्र
(Shubh  Yog Aur Nakshatra) 

  • सर्वार्थसिद्धि योग - 19 अगस्त सुबह 06:08 से 19 अगस्त सुबह 08:10 तक। 
  • शोभन योग - 19 अगस्त सुबह 04:28 से 20 अगस्त सुबह 12:47 तक। 
  • श्रवण नक्षत्र - 18 अगस्त सुबह 10:15 से 19 अगस्त सुबह 08:10 तक।
  • धनिष्ठा नक्षत्र - 19 अगस्त सुबह 08:10 से 20 अगस्त सुबह 05:45 तक।

शुभ और अशुभ काल
(Shubh Aur Ashubh Kaal) 

  • अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:04 से दोपहर 12:55 तक। 
  • अमृत काल - रात्रि 08:23 से सुबह 09:49 बजे तक। 
  • ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:32 से सुबह 05:20 तक। 
  • राहू काल -  सुबह 7:44 से सुबह 9:19 तक।