Shani Gochar 2025: शनि करेंगे अगले साल कुंभ राशि में गोचर, इन 3 राशियों का धनवान बनना होगा तय

नौ ग्रहों में सबसे धीमे ग्रह है शनिदेव। शनि सबसे धीमी गति से एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते है। अब शनिदेव मार्च 2025 में राशि परिवर्तन करने जा रहे है। वह कुंभ रा;

By :  Desk
Update:2024-08-04 21:59 IST
शनि सबसे धीमी गति से एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते है।Transit Saturn Horoscope Aquarius Rashifal Shani
  • whatsapp icon

Shani Gochar 2025: नौ ग्रहों में सबसे धीमे ग्रह है शनिदेव। शनि सबसे धीमी गति से एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते है। शनि का गोचर संपूर्ण राशिचक्र को प्रभावित करता है। ज्योतिष के अनुसार शनिदेव अभी कुंभ राशि में विराजमान है, जिसके स्वामी वह खुद है। बीते साल 2023 में शनिदेव इस राशि में गोचर कर विराजित हुए थे। लेकिन अब शनिदेव मार्च 2025 में राशि परिवर्तन करने जा रहे है। वह कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जिसका सकारात्मक लाभ 3 राशियों को मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार जानते है शनि गोचर के प्रभाव से सकारात्मक लाभ लेने वाली उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में। 

मेष राशिफल -शनि गोचर 2025 
(Mesh Rashifal Shani Gochar 2025) 

अगले साल शनि जब कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो इसका लाभ मेष राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। इस राशि के जातक शनि के प्रभाव से हर कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। समाज में इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेने में भी सफल रहेंगे। 

सिंह राशिफल -शनि गोचर 2025
(Singh Rashifal Shani Gochar 2025)

कुंभ राशि में विराजमान होकर शनिदेव सिंह राशि के जातकों के जीवन को भी प्रभावित करेंगे। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। साथ ही कारोबार में बड़ा निवेश मिल सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति से निपटने में सहायक रहेंगे। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे।  

तुला राशिफल -शनि गोचर 2025 
(Tula Rashifal Shani Gochar 2025) 

शनि का राशि परिवर्तन अगले साल तुला राशि के जातकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। इन जातकों के जीवन में सकारात्मकता के भाव बढ़ेंगे। इन जातकों की सेहत में उतार-चढ़ाव की स्तिथि रहेगी, ध्यान देने की जरुरत होगी। विद्यार्थी वर्ग को लाभ होगा। आर्थिक स्तिथि में मजबूती मिलेगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Similar News