Logo
Budh Gochar in Tula Rashi 2024: हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद राशि परिवर्तन करता है। इसी कड़ी में ग्रहों के राजकुमार बुध 10 अक्‍टूबर 2024, गुरुवार को तुला राशि में प्रवेश कर रहे है और वे यहां 29 अक्‍टूबर तक रहेंगे।

Budh Gochar in Tula Rashi 2024: हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद राशि परिवर्तन करता है। इसी कड़ी में ग्रहों के राजकुमार बुध 10 अक्‍टूबर 2024, गुरुवार को तुला राशि में प्रवेश कर रहे है और वे यहां 29 अक्‍टूबर तक रहेंगे। बुद्धि, मित्रता, तर्क, चतुरता, संवाद, वाणी, एकाग्रता, सौंदर्य और त्वचा के कारक ग्रह बुध के इस गोचर का प्रभाव राशिचक्र पर होगा। इनमें से 4 राशियां ऐसी है, जो परेशानी में रहेंगी। चलिए जानते है उन 4 राशियों के बारे में- 

मेष राशिफल -बुध गोचर तुला राशि 2024
(Mesh Rashifal Budh Gochar 2024) 

बुध का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला नहीं है। इन जातकों के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है, जिसके चलते कार्यक्षेत्र में कई तकलीफें होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा शत्रुओं से परेशान रहेंगे। आमदनी में गिरावट होने से मन व्यथित रहेगा, जिससे बजट बिगड़ेगा। 

सिंह राशिफल -बुध गोचर तुला राशि 2024
(Singh Rashifal Budh Gochar 2024) 

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन अशुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इन जातकों के कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन में गिरावट देखी जा सकती है। ऑफिस में अपने ही साथी गिरगिट जैसा व्यव्हार करेंगे, जिससे तकलीफ झेलनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में छोटी सी गलती मानहानि करवा सकती है। 

तुला राशिफल -बुध गोचर तुला राशि 2024
(Tula Rashifal Budh Gochar 2024) 

बुध का गोचर तुला राशि में ही हो रहा है। इन गोचर से तुला राशि के जातकों को काफी तकलीफें झेलनी पड़ सकती है। इन जातकों को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ेगी। साथ ही कारोबार में मुनाफे में कमी देखने को मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई में असफलता हाथ लग सकती है। लापरवाही नुकसान करवा सकती है। 
 
कुंभ राशिफल -बुध गोचर तुला राशि 2024
(Kumbh Rashifal Budh Gochar 2024) 

ग्रहों के राजकुमार का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को प्रभावित करेगा। इन जातकों को यात्रा में खर्च होने से आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। छात्र जातकों को काफी सतर्क रहना होगा, उन्हें मेहनत में लापरवाही से नुकसान होगा। घर में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है और सेहत भी बिगड़ सकती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487