Vakri Guru Rashifal 2024-25: देवगुरु बृहस्पति अक्टूबर में होंगे वक्री, 3 राशियों पर जमकर होगी धन वर्षा

Vakri Guru Rashifal 9 October 2024 to 4 Febuary 2025
X
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु करीब 12 साल बाद इस समय वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु करीब 12 साल बाद इस समय वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वृषभ राशि में गुरु मार्गी गति से चल रहे हैं। लेकिन आने वाली 9 अक्टूबर 2024 बुधवार को

Vakri Guru Rashifal: सुख-सौभाग्य और धन-संपदा के कारक ग्रह गुरु अक्टूबर 2024 में अपनी स्थिति में बदलाव करेंगे। गुरु की चाल में यह परिवर्तन अलग-अलग राशियों के मानव जीवन को प्रभावित करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु करीब 12 साल बाद इस समय वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वृषभ राशि में गुरु मार्गी गति से चल रहे हैं। लेकिन आने वाली 9 अक्टूबर 2024 बुधवार को गुरु वृषभ राशि में वक्री चाल चलेंगे, जो 04 फरवरी 2025 तक रहेगी। गुरु की वक्री चाल कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम करेगी। चलिए जानते है उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में -

मिथुन राशिफल -गुरु वक्री 2024-25
(Mithun Rashifal Guru Vakri Chal)

गुरु की उलटी चाल मिथुन राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगी। इन जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिलेगा। इसके अलावा अटके हुए धन की वापसी संभव है। कई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है।

कर्क राशिफल -गुरु वक्री 2024-25
(Kark Rashifal Guru Vakri Chal)

कर्क राशि वालों के लिए गुरु की वक्री चाल शुभ रहने वाली है। गुरु की वक्री चाल के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों के सितारे बुलंद होंगे। वक्री अवधि के दौरान कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आमदनी के नए स्रोत उत्पन्न होंगे। नौकरी में इंक्रीमेंट होगा। धन की बचत कर सकेंगे।

वृश्चिक राशिफल -गुरु वक्री 2024-25
(Vraschik Rashifal Guru Vakri Chal)

वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में गुरु की उलटी चाल लाभकारी रहेगी। इन जातकों को गुरु वक्री अवधि के दौरान मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इसके अलावा करियर में तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में अत्यधिक धन लाभ मिलने की संभावना है। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story