Vastu Tips For Tijori: वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए विशेष नियम बताये गए है। घर की तिजोरी को लेकर भी वास्तु शास्त्र में कुछ नियम तय किये गए है। कहा जाता है कि यदि इन नियमों की अवहेलना की जाए तो धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर से धन-धान्य व बरकत चली जाती है। यहां हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बता रहे है जिन्हें तिजोरी में रखने से आफत आ सकती है। चलिए जानते है विस्तार से - 

तिजोरी में न लगवाएं शीशा
(Tijori me Nahi Lagvaye Sheesha) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी में भूल अथवा अनजाने से भी शीशा नहीं लगवाना चाहिए। यह अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि यह गलती करने से घर धन-दौलत के साथ बरकत भी जाने लगती है। 

काले रंग की चीज तिजोरी में न रखें
(Tijori me Nahi Rake Black Cheej) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी में काले कपड़े में बांध कर कोई भी चीज ना रखें। सनातन धर्म में यह अशुभ माना गया है। काले रंग के अलावा आप लाल रंग के कपडे में बांधकर कोई भी वस्तु तिजोरी में रख सकते है। 

पुराने या रद्दी पेपर तिजोरी में न रखें 
(Raddi Paper Tijori me Nahi Rakhe) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी में पुराने या रद्दी पेपर नहीं रखने चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्या के साथ कंगाली भी झेलनी पड़ सकती है। 

तिजोरी में नहीं रखें परफ्यूम या इत्र 
(Tijori me Nahi Rakhe Perfume) 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी में परफ्यूम या इत्र रखना भी अशुभ होता है। यह वास्तु दोष के साथ-साथ घर के आर्थिक संकट को बढ़ावा देता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।